} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 25 जनवरी 2026

Fast food हमारे लीवर के लिए जानिए कितने घातक

संतोष मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने लगाया पड़ाव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 




dil india live
(Chandoli)। पड़ाव स्थित संतोष मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एण्ड सर्जिकल सेंटर की ओर से आज गौरैया नई बस्ती पड़ाव में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व दवा वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कैंप में मुख्य रूप से संतोष हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉक्टर जी डी गुप्ता ने मरीजों की जांच की। इस दौरान डॉक्टर गुप्ता ने कहा कि आज कल फास्ट फूड व धूम्र पान बहुत तेज़ी में लोग कर रहे है, जिससे आए दिन लीवर, फेफड़ा, बी पी व अन्य पेट से संबंधित तमाम तरह की बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। हम सबको स्वस्थ रहना है तो हरी सब्जियों का सेवन और प्रातः नियमित व्यायाम व योगासन करना चाहिए, जिससे हमारा शरीर और साथ ही साथ मस्तिष्क भी स्वस्थ रहेगा।



कैंप के आयोजक द मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अब्दुल वफ़ा अंसारी ने कहा कि इस निःशुल्क कैंप में 201 मरीजों का परीक्षण किया गया, जिसमें अधिकतर मरीज शुगर, बी पी व श्वास से संबंधित थे। कैंप में डॉक्टरों की टीम ने उचित सलाह देकर निःशुल्क दवा वितरण भी किया।

इस अवसर पर नई बस्ती के समाज सेवक अनवारूल्लाह, आरिफ अली, इस्लाम, सादिक, मोहम्मद इकराम, डॉ. अमित, मोहम्मद शाहिद, उजमा के अलावा भरी संख्या में लोग उपस्थित थे।

1 टिप्पणी:

Imtiyaz khan ने कहा…

👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻