} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 25 जनवरी 2026

Mega Blood Donation शिविर में उमड़ा जनसैलाब

“एक रक्तदान, देश के नाम” में 413 यूनिट रक्त संग्रह



dil india live (Varanasi). गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर “एक रक्तदान – देश के नाम” थीम पर आयोजित मेगा रक्तदान शिविर ने काशी में सेवा और राष्ट्रभक्ति की मिसाल पेश हुई। यह शिविर PNU CLUB, वाराणसी में संपन्न हुआ, जिसमें 663 लोगों की सहभागिता रही और 413 यूनिट रक्तदान सफलतापूर्वक किया गया।

इस महाअभियान में इनका रहा योगदान

BNI वाराणसी रीजन: 234 यूनिट

रोटरी वाराणसी रीजन: 112 यूनिट

काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुम्ब समिति: 59 यूनिट

PNU CLUB वाराणसी: 8 यूनिट

कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार (आई.ए.एस.) ने किया तथा समापन हिमांशु नागपाल, नगर आयुक्त वाराणसी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि केशव जालान एवं डॉ. ए. के. कौशिक थे।

इस शिविर का मुख्य आयोजनकर्ता रोटरी वाराणसी रीजन था, जबकि BNI वाराणसी रीजन, काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुम्ब समिति वाराणसी एवं PNU CLUB वाराणसी ने सहयोगी संस्थाओं के रूप में अहम भूमिका निभाई।


शिविर में 7 प्रमुख ब्लड बैंकों ने की सहभागिता

IMS BHU Blood Bank,

SSPG Blood Bank,

PDDU Blood Bank,

होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल ब्लड बैंक

पॉपुलर ब्लड बैंक,

दिव्य चैरिटेबल ब्लड बैंक,

अमृतसा ब्लड बैंक।

आयोजन की सफलता में मुख्य भूमिका राजेश कुमार गुप्ता (डिस्ट्रिक्ट ब्लड डोनेशन चेयरमैन), अमित गुजराती (वाराणसी रीजन चेयरमैन), नीरज पारिख (के.आर.के. अध्यक्ष) एवं धर्मेंद्र मिश्रा (सचिव, PNU CLUB) की रही। शिविर में विशेष सहभागिता निभाने वालों में विनय सेठिया, अमर अग्रवाल, अर्चित अग्रवाल, अंकिता मौर्या, स्तुति जैन, आशीष केसरी, अभिनव टकसाली, नमित पारिख, शुभम् सोनेजा, प्रदीप इसरानी, प्रशांत गुप्ता सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं BNI सदस्य शामिल रहे।

BNI वाराणसी रीजन ने अपने 8 वें वर्ष के बिजनेस ग्रोथ के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस महाअभियान को विशेष रूप से समर्पित किया। यह आयोजन ई.डी. आयुष नर्सरियां के मार्गदर्शन तथा डी.एन.ए. जय खनचंदानी एवं राजेश कुमार गुप्ता (सेंचुरियन) के नेतृत्व में संपन्न हुआ।


कोई टिप्पणी नहीं: