} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 11 जनवरी 2026

world फेमस model Diksha को जानिए क्या मिला अवार्ड

दीक्षा श्रीवास्तव को मिला ‘बेस्ट जूरी मेंबर’ अवॉर्ड


dil india live (Varanasi). कोहिनूर मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2025 की विजेता दीक्षा श्रीवास्तव ग्लैमर गेज की ओर से आयोजित ग्लैमर आइकन ऑफ यूपी सीजन–2 में ‘बेस्ट जूरी मेंबर’ अवॉर्ड से सम्मानित हुई हैं। यह भव्य आयोजन 11 जनवरी को होटल समृद्धि इन, लहरतारा (वाराणसी) में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में टीवी एक्टर शिवन्या पठानिया और रूबरू मिस्टर इंडिया क्रमिक यादव ने शिरकत हिस्सा लिया। शो का सफल आयोजन ऋषि सेठ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में फैशन, ग्लैमर और टैलेंट का शानदार संगम देखने को मिला।



दीक्षा श्रीवास्तव फैशन की दुनिया में एक चमकते हुए सितारे सा नाम हैं। वह लगातार विभिन्न शो में जज की भूमिका निभाती रही हैं और अपनी निष्पक्षता के लिए जानी जाती हैं। उनके नाम कई प्रतिष्ठित खिताब दर्ज हैं। स्टार फॉरएवर इंडिया की ओर से उन्होंने मिसेज वाराणसी का खिताब जीता, वहीं लखनऊ में मिसेज उत्तर प्रदेश का ताज भी उनके सिर पर सजा था।

इसके अतिरिक्त पीहू प्रोडक्शन द्वारा नई दिल्ली में आयोजित मिसेज इंडिया शो में दीक्षा श्रीवास्तव शो स्टॉपर रहीं। इसके बाद वाराणसी में आयोजित कोहिनूर मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2025 का खिताब जीतकर उन्होंने शहर और प्रदेश का नाम रोशन किया। दीक्षा को काशी नवरत्न सम्मान भी मिल चुका है, साथ ही उन्हें इंडियाज बेस्ट सुपर मॉडल का खिताब भी प्राप्त है। 

कोई टिप्पणी नहीं: