} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 1 जनवरी 2026

Nai Subha ने साल के पहले दिन किया सम्मान समारोह

पत्रकारों व समाजिक कार्यकर्ताओं का किया सम्मान



F.Farooqui/Santosh Nagvanshi

dil india live (Varanasi). वाराणसी के अस्सी घाट पर नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था की ओर से नगर और ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों को नूतन वर्ष पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था अध्यक्ष ममता ने किया। कार्यक्रम के दौरान ममता ने कहा कि हमारे वाराणसी के सभी पत्रकार हमेशा निर्भीक और निडर होकर जनमानस तक लोगों की बातों को पहुंचाने का कार्य करते हैं इसीलिए इनको हमारे समाज का चौथा स्तंभ भी कहा जाता है। क्योंकि यह सरकार और जनता के बीच की कड़ी होते हैं जो मजबूर और मजदूर व्यक्तियों तक कि समस्याओं को सरकार तथा लोगों तक पहचाने तथा उनकी समस्याओं के समाधान में अपना पूरा योगदान देते हैं ऐसे में समाज के हर व्यक्ति को इनका सम्मान करना चाहिए। 

संस्था के संस्थापक विजय कुमार ने कहा कि पत्रकार हमारे समाज का वह आइना है जो ठंडी, गर्मी, बरसात किसी भी मौसम में बिना रुके, बिना थके किसी भी सच्चाई को लोगों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं इसीलिए समाज के हर व्यक्तियों को उनका सम्मान करना चाहिए। संस्था के रवि कुमार, सूरज पाल, सुमित बिंद, करम भारती, राजश्री साहनी ने उपस्थित पत्रकारों व सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र सिंह टिंकू को तुलसी का पौधा तथा उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान घाटों पर उपस्थित सभी लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा बेटियों को आत्मनिर्भर बनाओ मुहिम के प्रति भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में रवि कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन देकर कार्यक्रम की समाप्ति की।

कोई टिप्पणी नहीं: