} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 25 जनवरी 2026

VKM Varanasi Main NSS द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान

राष्ट्रीय सेवा योजना: पांचवीं इकाई ने कराया पोस्टर चित्रण, लेखन व फेस पेंटिंग
वसन्त कन्या महाविद्यालय में एनएसएस का जागरूकता अभियान 




dil india live (Varanasi). राष्ट्रीय सेवा योजना की पांचवीं इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वर्षा सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष में मतदाता जागरूकता अभियान के अतर्गत वसंत कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में एक दिवसीय शिविर का आयोजन 25 जनवरी 2026 दिन रविवार को  किया गया। प्रांगण की स्वच्छता एवं लक्ष्य गीत के साथ शिविर की शुरुआत हुई।

प्रथम सत्र मे स्वयंसेविकाओं द्वारा योग एवं प्राणायाम का अभ्यास डॉ. आनंद कर्ण द्वारा कराया गया। तदुपरांत मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर चित्रण स्लोगन लेखन और फेस पेंटिंग भी किया गया और इसी के साथ एक रैली भी निकाली गई। भोजनोपरान्त सिगरा स्थित अस्मिता फाउंडेशन के प्रांगण में आसपास की बालक बालिकाओं के मध्य मतदान के दायित्व और महत्व को बताते हुए मतदान हेतु जागरूक किया गया। 




इस कार्यक्रम के दौरान अस्मिता संस्था के निदेशक फादर एम. मैथ्यू, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के एम.एस.डब्लू. विभाग की प्रोफेसर भावना वर्मा,  मिशन शक्ति प्रभारी काजल सिंह एवं रीमा, वन स्टॉप सेंटर काउंसलर खुशबू सिंह एवं प्रियंका तिवारी आदि ने बालिकाओं और स्वयं सेविकाओं को जागरूक किया।

कोई टिप्पणी नहीं: