} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 15 जनवरी 2026

Ex CM Mayawati's Birthday: पुनः सत्ता सौंपने का लिया संकल्प

सभी दलों ने मुसलामानों को भाजपा का डर दिखा अपना उल्लू किया सीधा

स्वाभिमान और सम्मान की प्रतीक हैं बहन मायावती-मेराज फारुकी जुग्गन 




F.farooqui 

dil india live (Varanasi). बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Ex CM Mayawati) के 70 वे  जन्म दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन उत्तरी ककरमत्ता स्थित बसपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मेराज फारुकी जुग्गन एडवोकेट के आवास पर संपन्न हुई। सबसे पहले कार्यकर्ताओं ने इस खुशी के अवसर पर केक काटकर मायावती के दीर्घ आयु होने की कामना की।

संगोष्ठी में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मेराज फारुकी ने कहा कि बसपा? सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश मायावती स्वाभिमान और सम्मान की प्रतीक है हम सभी को उनके बताएं हुए रास्ते पर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उत्तर प्रदेश सरकार की मुखिया रहते हुए उन्होंने जिस तरह की कानून व्यवस्था कायम की थी उसकी लोग आज भी मिसाल देते हैं उन्होंने ने कभी समाज को गुमराह कर वोट लेने की बात नहीं की। सभी समाज के लोगों को बराबर का सम्मान मिले। भेदभाव दूर हो आपसी भाईचारा बने, इस पर काम किया। जब कि दूसरे सभी दलों ने समाज को खासकर मुसलामानों को भाजपा  का डर दिखाकर अपना उल्लू सीधा किया है। अब समाज सब जान चुका है और आने वाले चुनाव में बसपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है, बस जरूरत है कि हम मायावती को सभी समाज के हित मे मुख्यमंत्री रहते हुए किए गए काम को जन जन तक पहुंचाने का काम करे और अन्य पार्टियों द्वारा उन्हें गुमराह किए जाने की बात को बताए। हम सभी जन्मदिन के अवसर पर यहीं संकल्प ले कि 20 27 के चुनाव में गुमराह करने वालो से बचे और बसपा को मजबूत करे।

इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल लोगों में अफजाल अहमद  फारुकी, मुंशी राम सुमन, मनोज गौतम, अबु बकर, नफीस  फारुकी, शमीम आजमी, फिरोज अहमद, मुनीर अहमद, अनवारूल मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: