} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 4 जनवरी 2026

UP: देखिए BLW Varanasi Main हुआ रोमांचक क्रिकेट प्रतियोगिता

अध्यक्ष एकादश बनाम संरक्षक एकादश मैत्रीपूर्ण मैच में एक दूसरे से भीड़ें 

रोमांचक मुकाबले में संरक्षक एकादश 6 विकेट से विजयी


F. Farouqi/ Santosh Nagvanshi 

dil india live (Varanasi). बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में बरेका खेल संघ के तत्वावधान में आज 04 जनवरी को बरेका स्टेडियम में अध्यक्ष एकादश एवं संरक्षक एकादश के बीच एक मैत्रीपूर्ण लेकिन अत्यंत रोमांचक क्रिकेट मैच खेला गया। मैच खेल भावना, अनुशासन और खेल कौशल का शानदार उदाहरण रहा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अध्यक्ष एकादश ने कप्तान प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एवं अध्यक्ष, बरेका खेल संघ सुशील कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में निर्धारित 15 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 120 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।


टीम की ओर से वरिष्ठ आंकड़ा संसाधन प्रबंधक एवं सचिव (क्रिकेट) संतोष कुमार सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 26 रन बनाए। वहीं उप मुख्य सामग्री प्रबंधक अभिषेक पाण्डेय ने 19 रन तथा एस. के. श्रीवास्तव ने उपयोगी 17 रनों का योगदान दिया।

संरक्षक एकादश की ओर से गेंदबाजी में उप मुख्य विद्युत इंजीनियर नीरज सिंह ने 2 विकेट लेकर प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जबकि  सी.एम.ई./पी.ओ.एच. एस. बी. पटेल एवं सहायक सामग्री प्रबंधक आनंद वार्ष्णेय ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी संरक्षक एकादश ने कप्तान महाप्रबंधक, बरेका सोमेश कुमार के नेतृत्व में सधी हुई और आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 12.3 ओवरों में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

टीम के लिए मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन एवं विपणन) एवं महासचिव, बरेका खेल संघ सुनील कुमार ने शानदार नाबाद 45 रन बनाकर मैच को एकतरफा बना दिया। उनके अलावा एस. बी. पटेल ने 16 रन तथा नीरज सिंह ने 13 रनों का योगदान दिया। अध्यक्ष एकादश की ओर से गेंदबाजी में संतोष कुमार सिंह एवं उप मुख्य इंजीनियर साकेत ने 2-2 विकेट लिए। अंततः संरक्षक एकादश ने 6 विकेट से विजय हासिल की। इस मैत्रीपूर्ण मुकाबले ने बरेका में खेल संस्कृति को और सशक्त किया। आपसी सौहार्द एवं टीम भावना को नई ऊर्जा प्रदान की।




इन्हें दिया गया बेहतर खेल पुरस्कार
मैन ऑफ द मैच : सुनील कुमार
बेस्ट बैट्समैन : एस. के. सिंह
बेस्ट बॉलर : महाप्रबंधक सोमेश कुमार
बेस्ट फील्डर : राहुल यादव
बेस्ट ऑलराउंडर : नीरज सिंह

कोई टिप्पणी नहीं: