} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 6 जनवरी 2026

Varanasi K DAV PG College के स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी

डीएवी के गैर जेआरएफ शोधार्थियों को भी मिलेगी फेलोशिप


dil india live (Varanasi)। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से सम्बद्ध डीएवी पीजी कॉलेज के गैर जेआरएफ शोधार्थियों के लिए मंगलवार को खुशखबरी आयी, कॉलेज वे शोध छात्र जिन्हें किसी भी प्रकार की फेलोशिप नही मिलती है खासतौर से नेट क्वालीफाई शोधार्थी उन्हें अब कॉलेज प्रबंधन की तरफ़ से प्रतिमाह 8 हजार रुपये की फेलोशिप दी जाएगी। यह शुरुआत कॉलेज में शोध को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एवं विश्वविद्यालय के मानक के अनुरूप शोध छात्रों को दी जाने वाली सुविधाओं के क्रम में प्रदान की जा रही है। 

कॉलेज के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव ने बताया कि विगत दिवस विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी के साथ हुई बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया है। श्री सिंह ने बताया कि अभी तक सिर्फ विश्वविद्यालय में ही गैर जेआरएफ पीएचडी शोधार्थियों को फेलोशिप दी जाती रही है। कॉलेज द्वारा लिए गए इस निर्णय से पीएचडी शोधार्थियों में हर्ष व्याप्त हो गया है, इस निर्णय को तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है। बैठक में महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल भी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: