} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 14 दिसंबर 2020

क्रिसमस 2020, उल्लास और आनंद का इंतेजार

आगमन का तीसरा रविवार यानी आनन्द का इतवार

चर्चेंज में जुटे मसीही हुई आराधना

वाराणसी (दिल इंडिया)। आगमन के तीसरे इतवार को चर्चेज़ में मसीही जुटे। सोशल डिस्टेंनसिंग के साथ चर्च में बाइबिल पाठ के साथ ही मसीही गीत फिज़ा में बुलंद हो रहे थे, इस दौरान, गीत अमन के राजकुमार तेरा हो अभिषेक...व, झूमो नाचो खुशी मनाओं यीशु पैदा हुआ...। इन गीतो को जब गायन मंडली ने पेश किया तो सभी मसीही एक स्वर से इसे गाते नज़र आये। फादर विजय शांतिराज, फादर राजा, पादरी आदित्य कुमार,पादरी सैम जोशुआ सिंह,, पादरी बेन जान, पादरी संजय दान, पादरी न्यूटन आदि पुरोहितो ने बनारस के विभिन्न चर्चेज़ में आराधना करायी। धर्म गुरुओं ने इस दौरान कहा कि इंसान जब तक इस संसार में है, खुशी तलाशता है। हम बीमार होने पर इलाज़ करवाते हैं, चोट लगने पर मरहम लगाते हैं। क्योंकि हम जीवन में खुशी, आनंद और उल्लास चाहते हैं, दुःख और दर्द नहीं चाहते। खुशी और आनंद के लिये इंसान सब कुछ करता है, मगर क्या  सच्ची ख़ुशी हर किसी को मिलती है। नहीं मिलती, क्योंकि यह कोई पैसे से मिलने वाली चीज़ नहीं है। खुशियाँ कभी  किसी दौलत वाले के घर से नदारद तो किसी कंगाल के घर में भरपूर होती है। क्योंकि आनंद ईश्वर का दिया उपहार है।

कोई टिप्पणी नहीं: