} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 20 दिसंबर 2020

जश्ने गौस़े आज़म में हुई तकरीर, चला लंगर


गौसे आज़म की जिन्दगी तमाम परेशानियों का हल  

वाराणसी(दिल इंडिया)। हजरत शेख अब्दुल कादिर जिलानी रहमतुल्लाह अलैह गौसे पाक की ज़िन्दगी दुनिया के लिए मिसाल है। उन्होंने दुनिया को मेहनत, सच्चाई और नबी की तालीम पर चलने का रास्ता दिखाया। अगर हमे नबी के रास्ते पर चलना है तो वो रास्ता गौसे आज़म का रास्ता हैं। अगर हम गौसे पाक के रास्ते पर चलेंगे तो दुनिया की तमाम परेशानियों और बुराईयों से बच जायेंगे। कुछ ऐसी ही तकरीर जश्ने गौसुल वरा के दौरान राईन गार्डेन, कतुआपुरा में हुई। कार्यक्रम संयोजक इमरान अहमद राईन ने आये हुए लोगों का खैरमखदम किया। आयोजन सोशल डिस्टेंसिग के साथ हुआ जिसमें उलेमा ने देश दुनिया की खुशहाली की जहाँ दुआ मांगी वहीं कोरोना के खात्मे के लिए भी दुआ में लोगों ने हाथ उठाया। इस दौरान हुजूर गौसे आज़म का लंगर चला जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने तबर्रूक चखा। इस मौके पर मौलाना हाफिज़ शफी अहमद, मौलाना कमालुदीन, मौ. जाहिद, हाफिज़ नसीम अहमद बशीरी, जिशान अहमद, गुडडू, हाजी शाह आलम, ताज


बनारसी, हशमतुल्लाह राजू, एसएम ख़ुर्शीद, हाजी रमजान, हाजी रफीक आदि मौजूद थे। सलाम कारी शाहबुददीन ने पढ़ाया।