} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 1 दिसंबर 2020

चर्च ऑफ नार्थ इंडिया की गोल्डन जुबली


गीत, संगीत संग केक काट कर मना सीएनआई डे



चर्च आफ नार्थ इंडिया (सीएनआइ) का 50 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया गया। शहर के सेंट पाल चर्च सिगरा, लाल चर्च छावनी, सेट थामस चर्च गौदोलिया, रामकटोरा चर्च, तेलियाबाग चर्च से जुड़े लोगों ने सीएनआई के सफल 50 वर्ष गुजरने पर प्रभु यीशु के प्रति विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। सभी चर्चों में पवित्र बाइबिल का पाठ किया गया। विशेष गीतों द्वारा प्रभु यीशु मसीह की महिमा की गई और केक काटकर एक दूसरे को स्थापना दिवस की बधाई दी गई।

 कोरोना महामारी को देखते हुए चर्चों में फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने हुए प्रार्थना हुई। लाल चर्च के सचिव विजय दयाल ने बताया कि चर्चेज की सभा में सीएनआई की 50 वर्षों की एकता, गवाही तथा सेवा के लिए परम पिता परमेश्वर को धन्यवाद दिया गया। महिला सभा, यूथ फेलोशिप और संडे स्कूल के बच्चों ने गान प्रस्तुत किया।

कोई टिप्पणी नहीं: