} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 22 दिसंबर 2020

ऋषिकेश की तरह बनारस में भी गंगा पर जल्द बनेगा लक्ष्मण झूला

गांग पार से जोड़ा जाएगा विश्वनाथ धाम

वाराणसी(दिल इंडिया)। ऋषिकेश की तरह बनारस में भी गंगा पर जल्द लक्ष्मण झूला बनेगा। यह झूला एक पाथवे के रूप में गंगापार से काशी विश्वनाथ धाम को जोड़ेगा। धर्मार्थ कार्य मंत्री नीलकंठ तिवारी ने बताया कि काशी विश्वनाथ धाम में फिलहाल ललिता घाट के पास से प्रवेशद्वार तैयार किया जा रहा है। गंगा के एक छोर पर स्थित खिड़किया घाट और दूसरे छोर पर स्थित अस्सी घाट से नाव के जरिए लोग ललिताघाट तक पहुंच सकते हैं। इसके अलावा घाटों से पैदल भी यहां तक आया जा सकता है। धर्मार्थ कार्य विभाग ने इस संबंध में एक प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भी सौंपा है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद झूला के डीपीआर पर काम शुरू होगा। यह कॉरिडोर में प्रवेश के लिए दूसरा विकल्प बनेगा।

जून के बाद गंगा में बाढ़ के दौरान नौकाओं का संचालन बाधित रहता है। इसलिए धाम में जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसको देखते हुए धर्मार्थ कार्य विभाग ने निर्णय लिया है कि गंगा पार पड़ाव या डोमरी से सीधे ललिताघाट तक लक्ष्मण झूला की तर्ज पर एक पाथवे का निर्माण कराया जाए। धर्मार्थ कार्य मंत्री ने बताया कि इसके लिए विदेशों से भी मॉडल लाया जाएगा, ताकि स्थानीयता के आधार पर पाथवे की डिजाइन बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

गंगा उस पार में पड़ाव और डोमरी के बीच रोड कनेक्टिविटी और पार्किंग के लिए जमीन की तलाश भी शुरू हो गई है। धर्मार्थ कार्य मंत्री ने इस संबंध में प्रशासन से आसपास की जमीनों का ब्योरा लिया है। वह जल्द ही बैठक कर निर्णय लेंगे। अधिकारियों के मुताबिक झूले को इस तरह डिजाइन किया जाएगा ताकि जल परिवहन के दौरान जहाजों के या क्रूज के आवागमन में कोई दिक्कत ना आए। झूले की ऊंचाई को लगभग राजघाट और सामने घाटपुल के समानांतर रखी जाएगी। इसके लिए निजी कंसलटेंट की मदद ली जाएगी।



कोई टिप्पणी नहीं: