} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 10 दिसंबर 2020

कांग्रेस ने संगगठन मजबूती पर दिया ज़ोर


हसन मेहंदी तीसरी बार प्रदेश महासचिव बने

बनारस के ही हिफाजत हुसैन को प्रदेश कोऑर्डिनेटर, हाजी वकास अंसारी को वाइस चेयरमैन एवं हाजी तौफीक कुरैशी को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई 

वाराणसी (दिल इंडिया)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष नदीम जावेद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शहनवाज आलम की संस्तुति पर कांग्रेस नेतृत्व ने वाराणसी के हसन मेहंदी कब्बन को लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश महासचिव (कोऑर्डिनेटर) मनोनीत किया है। हसन मेंहदी के साथ ही बनारस के ही हिफाजत हुसैन को प्रदेश कोऑर्डिनेटर, हाजी वकास अंसारी को वाइस चेयरमैन एवं हाजी तौफीक कुरैशी को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन सभी के मनोनयन पर पूर्व मंत्री अजय राय, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष प्रमोद पांडेय, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, यूपी बार काउंसिल के चेयरमैन हरिशंकर सिंह, पूर्व प्रदेश महासचिव सतीश चौबे, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष सीताराम केशरी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव सरिता पटेल, महानगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष (प्रशासनिक) फसाहत हुसैन बाबू, शहाबुद्दीन लोदी, मनीष चौबे युवा कांग्रेस के मयंक चौबे, चंचल शर्मा विनीत चौबे सहित तमाम कांग्रेस के नेताओं ने बधाई दी है। इस मनोनयन पर नवनियुक्त प्रदेश महासचिव हसन मेंहदी ने शीर्ष नेतृत्व का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने मेरे ऊपर विश्वास करते हुए लगातार तीसरी बार मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है तो मैं अपनी जिम्मेदारी का पूरी तरह से निर्वाह करते हुए पार्टी को मजबूत करने में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा बल्कि अल्पसंख्यकों को कांग्रेस के साथ मजबूती से जोड़ने का हर संभव प्रयास करूंगा।

कोई टिप्पणी नहीं: