} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 7 दिसंबर 2020

किसान आंदोलन


अखिलेश यादव नज़रबंद

लखनऊ (दिल इंडिया)। समाजवादी पार्टी द्वारा किसानो के भारत बंद आन्दोलन को समर्थन दिये जाने और समर्थन में रैली निकालने का ऐलान के बाद आज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जिला प्रशासन ने नज़रबंद कर दिया है। विक्रमादित्य मार्ग पर पुलिस कि लगातार गश्त जारी कर दी गई है। अखिलेश यादव के आवास से लेकर पार्टी कार्यालय तक के रास्ते को बल्लियों बैरिकैट कर दिया गया है। गौतमपल्ली थाने के अलावा कई थानों की फोर्स लगा दी गई है। इस दौरान सपा कार्यलय पर पहुँचे सपा के 3 विधायकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

ये लिये गये हिरासत में

सपा एमएलसी आशु मलिक , राजपाल कश्यप और उदयवीर पार्टी कार्यालय पहुँचे थे, इनको पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: