} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 6 दिसंबर 2020

आगमन का दूसरा संडे आज

चर्चेज़ में हो रही विशेष प्रार्थना सभा

मसीही वर्ग प्रभु की आराधना में लीन

वाराणसी (दिल इंडिया)। आज आगमन का दूसरा इतवार हैं। इस दौरान चर्चेज़ में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है। मसीही वर्ग आज प्रभु यीशु की आराधना में लीन नज़र आ रहा है। देश दुनिया में सुबह से ही मसीही वर्ग के लोग सजधज कर चर्चेज़ का रुख किये हुए हैं। देश के ज्यादातर गिरजा घरों में बाइबिल पाठ शुरु हो चुका है कुछ में इवनिंग सर्विस है। बनारस के सेंट मेरीज़ महागिरजा समेत सेंट थामस चर्च, सेंट पाल चर्च, लाल चर्च, रामकटोरा चर्च, यीशु माता मंदिर, सेंट बेटलफुल गास्पल चर्च आदि में प्रभु यीथु की महिमा के गीत गूंज रहे हैं। 

संडे का खास महत्व

फादर रोज़लीन राजा कहते हैं कि क्रिसमस पूर्व पड़ने वाले चार इतवार का मसीही समुदाय में खास महत्व है। इस दौरान सभी चर्च में वहाँ कि कलिसिया की ओर से प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में उत्सव मनाया जाता है जो क्रिसमस के दिन अपने शबाब पर होता है। 

परोपकार पर होगा ज़ोर 

कारोना वायरस की वज़ह से इस बार सोशल डिस्टेंसिंग के साथ क्रिसमस मनाया जा रहा है। चर्च आफ बनारस के पादरी बेन जॉन व रामकटोरा चर्च के पादरी आदित्य कुमार ने बताया कि आज कोरोना वायरस के खातमे और परोपकारी कार्य और तेज़ करने के लिए सभी से कहा जायेगा। क्यो कि प्रभु यीशु का भी यहीं संदेश हम सबके लिए है। 

कोई टिप्पणी नहीं: