} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 16 दिसंबर 2020

अच्छी खबर गाज़ीपुर

13,341 स्वास्थ्यकर्मियों का होगा कोरोना टीकाकरण

गाजीपुर (हिमांशु राय/दिल इंडिया)। कोविड-19 के टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तरह से कमर कस ली है |  इसके तहत प्रथम चरण में जनपद के स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का टीकाकरण होगा | जनपद के 25 सरकारी अस्पतालों  और 141 प्राइवेट अस्पतालों  के 13341 लोगों का डाटा सरकार के कोविन पोर्टल पर  अपडेट करने का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिसमें से अब तक 11556 सरकारी अस्पताल के कर्मचारी और प्राइवेट अस्पतालों के 1775 लोगों का डाटा अपलोड किया जा चुका है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. उमेश कुमार ने बताया कि वैक्सीनेशन को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कराया जा चुका है। वहीं सभी ब्लाकों जहां पर वैक्सीनेशन होना है वहाँ के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी  और ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर की ट्रेनिंग 18 दिसंबर को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के प्रशिक्षण भवन में करायी  जाएगी । उन्होंने बताया कि वैक्सीन को रखने के लिए तीन आइस लाइन रेफ्रिजरेटर जनपद को प्राप्त हो चुके हैं जिसमें आने वाले वैक्सीन को स्टोर किया जाएगा । उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक के साथ ही जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में 10 लोगों की टीम बनाई गई है जो टीम बनाई गई है उसका मुख्य काम टीकाकरण करना है। प्रत्येक टीम में 4 सदस्य शामिल होंगे।

डॉ उमेश ने बताया कि प्रथम चरण के वैक्सीनेशन के लिए जनपद के सभी स्वास्थ्यकर्मी के साथ ही प्राइवेट रजिस्टर्ड क्लीनिक, नर्सिंग होम, पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे के चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ का डाटा कोविन पोर्टल पर अपडेट किया जा चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं: