} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 15 दिसंबर 2020

उपमुख्यमंत्री ने किया किसानों को सम्बोधित

विरोधी दल किसानों का इस्तेमाल कर सरकार पर कर रहें प्रहार 

वाराणसी (दिल इंडिया)। केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान बिल के समर्थन में जंसा में आयोजित  किसान सम्मेलन  संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला । कहा कि विरोधी दल किसानों के कंधे का इस्तेमाल कर सरकार पर प्रहार करने का काम कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि विपक्ष किसानों के जन्मजात दुश्मन और विरोधी है । वहीं उन्होंने समाजवादी पार्टी को समाप्त पार्टी बताया  जिस तरह बिहार में जंगल राज ख़त्म हुआ है वैसे ही यूपी में गुंडाराज की भी सफाया हो जाएगा ।

किसान बिल को लेकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि पूरे देश के किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार द्वारा किसानों के हित में लाये गए किसान कानून का समर्थन कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि जिन किसान भाइयों को थोड़ी भी आपत्ति है वो सरकार के पास आएं उनके द्वार हमेशा खुले हैं । उन्हें जहां आपत्ति हो कानून में वो बताएं ।

विपक्षी किसानों के दुश्मन

किसानों का समर्थन कर रहे विपक्षी दलों को आड़े हाथ लेते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि विरोधी दल किसानों के कंधे का इस्तेमाल करके सरकार पर प्रहार करने का रास्ता खोज रहे हैं । इनके पास अब दम नहीं बचा है । ये कोई भी मुद्दा लेकर किसी के भी पीछे खड़े होकर के सरकार पर जो निशाना लगाने की कोशिश करते हैं ये जन्मजात किसानों के दुशमन हैं और विरोधी हैं । ये कभी किसानों के कभी हितैषी नहीं रहे , जो बातें इन्होने अपने घोषणा पत्र में कही है उस बात से पीछे हट रहे हैं । केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि जिन बातों का ये सत्ता में रहकर समर्थन करते थे । आज जब सरकार ने निर्णय लिया है जिससे किसान की खुशहाली सुनिश्चित है ,उसका विरोध कर रहे है ।

इनकी रही मौजूदगी


किसान सम्मेलन में उपस्थित प्रमुख नेताओं में पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राव अशोक तिवारी नागेंद्र रघुवंशी राम प्रकाश दुबे मुन्ना सिंह प्रवीण सिंह गौतम सुरेश सिंह अरविंद पटेल शिवानंद राय अरविंद मिश्रा संजय सोनकर अरविंद पांडे सुधीर वर्मा समेत मंडल अध्यक्ष जिले के पदाधिकारी एवं सैकड़ों किसानों ने भागीदारी निभाई।☺️

कोई टिप्पणी नहीं: