} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 21 दिसंबर 2020

अकादमी लायंस ने जीता खिताब

अपरेश हलदार स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता

अकादमी लायंस ने अकादमी वारियर्स को 1-0 से हराया

प्रयागराज। अकादमी लायंस ने अकादमी वारियर्स को 1-0 से हराकर अपरेश हलदार स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता के खिताब पर कब्ज़ा जमाया। एबीआईसी मैदान पर खेले गए ख़िताबी मुकाबले में 32 वें मिनट में विपक्षी खिलाड़ी के फ़ाउल करने पर लायंस को पेनाल्टी मिली जिसे कप्तान सुरेंद्र कुमार ने गोल में बदल दिया।

 कार्यक्रम के अतिथियों एनटीपीसी के डीजीएम अजय रौतेला एवं एजीएम सचिन व्यास, डॉ. रामेन्दू रॉय और मक़बूल अहमद ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर अकादमी के अभिषेक यादव को बेस्ट स्कोरर तथा आयुष मध्यान को बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार दिया गया। अकादमी के प्रशिक्षु सीमेंस, पवन शर्मा और गौरव मौर्य को इस वर्ष जनवरी में यूपी की ओर से संतोष ट्रॉफी खेलने पर सम्मानित किया गया। वहीं टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन करने पर अबुजर खान, रजनीश पटेल, उत्कर्ष कांत श्रीवास्तव को विशेष पुरस्कार से नवाजा गया। अकादमी के सचिव बिप्लब् घोष ने धन्यवाद ज्ञापित एवं मुख्य प्रशिक्षक शादाब रज़ा ने कार्यक्रम संचालन किया।



इस मौके पर राजेश कुमार अरोड़ा, मानस हलदार, संजीव चंदा, अशोक पांडेय अंतू, रतन लाल, फखरुद्दीन, अकरम खान, अस्करी अब्बास, पीके देव, रविन्द्र मिश्र, डॉ. भास्कर शुक्ला, प्रेम भूटानी, जगमोहन गुप्ता, मोहन कनोजिया आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: