} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 3 दिसंबर 2020

खंड शिक्षक निर्वाचन का अंतिम परिणाम देर रात

खंड स्नातक निर्वाचन का अंतिम परिणाम शुक्रवार को

वाराणसी (दिल इंडिया)। एआरओ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने प्रेसनोट में बताया है कि प्रथम चरण की गणना में प्रथम वरीयता के वोट गिने गए हैं। जिसके अनुसार एमएलसी खंड शिक्षक निर्वाचन के अभ्यर्थियों को प्राप्त मतों के अनुसार 11028  मतों का कोटा निर्धारित किया गया है।

     प्रथम चरण की गणना के अनुसार प्रत्याशी लाल बिहारी यादव को 5853, डॉ प्रमोद कुमार मिश्र को 5232, चेत नारायण सिंह को 4023, रमेश सिंह को 1809,  कृष्ण मोहन यादव को 1467,  राजेंद्र प्रताप सिंह को 1370, डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल को 783, डॉक्टर बृजेश कुमार भारतीय को 530, रजनी द्विवेदी को 527, धर्मेंद्र कुमार यादव को 191, डॉक्टर फरीद अंसारी को 169 तथा संजय कुमार सिंह को 100  प्राप्त मतों सहित कुल 22054 मत पड़े हैं। जिसके आधार पर 11028 का कोटा निर्धारित किया गया है। कुल 1021 मत रिजेक्ट हुआ। एआरओ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि खंड शिक्षक निर्वाचन का अंतिम परिणाम देर रात आने की संभावना है। चरणवार मतगणना जारी है। 

         उन्होंने यह भी बताया कि खंड स्नातक निर्वाचन के प्रथम चरण की मतगणना प्रारंभ हो गई है। प्रथम चरण की मतगणना में लगभग 12 घंटे का समय लगने की संभावना है। खंड स्नातक निर्वाचन का अंतिम परिणाम शुक्रवार को देर शाम आएग

कोई टिप्पणी नहीं: