} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 30 दिसंबर 2020

लहरतारा फुलवरिया मार्ग की दुर्दशा से अंतरगृही परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ी




सेतु निगम पर लापरवाही का क्रांति फाउंडेशन ने लगाया आरोप

क्रांति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व एम एल सी प्रत्याशी ई०राहुल कुमार सिंह ने दर्ज करायी शिकायत

वाराणसी(दिल इंडिया)। लहरतारा फुलवरिया मार्ग की दुर्दशा के कारण अंतरगृही परिक्रमा कर रहे हजारों श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा मार्ग के जलमग्न व भयंकर कीचड़ से भरे होने के कारण स्थानीय निवासियों को भी आवागमन मे बेहद परेशानी हो रही है।स्थानीय निवासियों से शिकायत मिलने पर क्रांति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व एम एल सी प्रत्याशी ई. राहुल कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर मार्ग की स्थिति का जायजा लिया।  सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की लापरवाही से लहरतारा फुलवरिया मार्ग की यह दुर्दशा हुई है। उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि जब प्रशासन को पता था कि यह मार्ग अंतरगृही परिक्रमा पथ पर है तथा इस पर हजारों श्रद्धालु दिनभर गुजरेंगे तब भी मार्ग को दुरूस्त नहीं कराया गया। हालात ये हैं कि अंतरगृही परिक्रमा कर रहे हजारों श्रद्धालुओं को भयंकर ठंडे में इस मार्ग से गुजरने में बुरा हाल रहता है। आये दिन लोग कीचड़ से भरे गड्ढों मे गिरकर घायल हो रहे हैं फिर भी प्रशासन के कान बंद हैं। प्रशासन संभवत: किसी बड़ी दुर्घटना की प्रतीक्षा कर रहा है। कई स्थानीय निवासियों ने दूसरे काफी लंबे रास्ते लहरतारा बौलिया मार्ग से आना जाना शुरू कर दिया है। उस रास्ते पर भी पुल बनने के कारण लगातार जाम की स्थिति रहती है। लोगों का कहना है कि लहरतारा फुलवरिया मार्ग पर जाकर कौन अपनी जान खतरे में डालेगा।श्री राहुल सिंह ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री का क्योटो यही है तो प्रधानमंत्री काशीवासियों को बख्श दें। हमे ऐसा क्योटो नहीं चाहिए जहां रास्ते पर चलना भी दूभर हो जाये।

कोई टिप्पणी नहीं: