} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 16 दिसंबर 2020

डाक विभाग का महाअभियान

कोरोना और ठण्ड के बीच वाराणसी में पोस्ट आफिस की अनूठी पहल 

घर बैठे किसी भी बैंक से रूपये निकालने की सुविधा
 वारारसी



(दिल इंडिया)। कोरोना और ठण्ड के मौसम में लोगों को घर बैठे उनके दरवाजे पर पैसे निकालने की सुविधा देने के क्रम में डाक विभाग ने वाराणसी परिक्षेत्र  में 16  दिसंबर  को आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम का महाअभियान चलाकर एक दिन में लगभग दस हजार लोगों को लाभान्वित किया। इसके तहत रसोई से लेकर दुकान व खेत-खलिहान तक, गलियों से लेकर नदियों में नाव तक ऑनस्पॉट 1.85 करोड़ रूपये  की राशि लोगों को उनके बैंक खातों से निकालकर प्रदान की गई। उक्त जानकारी वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी। कोरोना विपदा और ठण्ड के इस दौर में डाक विभाग की इस पहल को काफी सराहना मिल रही है।

वाराणसी परिक्षेत्र के  पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से डाक विभाग डाकिया और ग्रामीण डाक सेवकों द्वारा घर-घर जाकर किसी भी बैंक खाते से पैसा निकाल कर लोगों को उपलब्ध करा रहा है। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत भेजी गई डीबीटी रकम भी घर बैठे लोग अब डाकिया के माध्यम से निकाल पा रहे हैं। श्री यादव ने बताया कि कोरोना के दौरान वाराणसी परिक्षेत्र में अभी तक 6.65 लाख लोगों को 1अरब 92  करोड़ रुपये की राशि उनके  बैंक खातों से निकालकर घर बैठे डाकिया द्वारा प्रदान की जा चुकी है।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि, असहाय लोग जो कि शारीरिक रूप से अक्षम हैं, वृद्ध या फिर सुदूर ग्रामीण क्षेत्र जहां पर एटीएम की सुविधा उपलब्ध नहीं है वहां पर भी डाक विभाग का डाकिया जाकर बैंक खातों से पैसे निकाल कर लोगों को उपलब्ध करा रहा है। डाकियों के पास उपलब्ध माइक्रो एटीएम से प्रतिदिन एक व्यक्ति द्वारा आधार लिंक्ड अपने बैंक खाते से दस हजार रूपए तक की रकम निकाली जा सकती है। कोरोना महामारी के इस दौर में डाककर्मी सोशल डिस्टेंसिंग व पूरी एहतियात बरतते हुए समर्पण भाव के साथ कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: