} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 20 नवंबर 2025

Guru Teg Bahadur के शहीदी दिवस पर रहेगी छुट्टी


पहले 24 नवंबर को रखा गया था अवकाश अब 25 को रहेगी बंदी

मोहम्मद रिजवान 

dil india live (Varanasi). उत्तर प्रदेश शासन द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर (Guru Teg Bahadur) के बलिदान दिवस (शहीदी दिवस) पर 25 नवम्बर, 2025 को अवकाश घोषित किया गया है। कार्यकारी आदेशों के अन्तर्गत अवकाशों की सूची में पहले 24 नवंबर रखा गया था है। इस संबंध में शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरान्त श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर 24 नवम्बर, 2025 को कार्यकारी आदेश के अन्तर्गत घोषित अवकाश के स्थान पर दिनांक 25 नवम्बर 2025 (शक संवत आग्रहायण 04, 1947 एवं मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी विक्रम संवत 2082 दिन मंगलवार) किये जाने का निर्णय लिया गया है।

 उक्त लिये गये निर्णय के आलोक में श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर कार्यकारी आदेश के अन्तर्गत 25 नवम्बर 2025 (शक संवत आग्रहायण 04, 1947 एवं मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी विक्रम संवत 2082 दिन मंगलवार) को अवकाश घोषित किया जाता है। सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के विज्ञप्ति संख्या 870/तीन-2024- 39(2)/2016 दिनांक 17 दिसम्बर, 2024 को उक्त प्रस्तर-2 की सीमा तक संशोधित समझा जाय। उक्त विज्ञप्ति प्रमुख सचिव मनीष चौहान ने जारी किया है।

2 टिप्‍पणियां:

Imtiyaz khan ने कहा…

👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻

Imtiyaz khan ने कहा…

👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻