} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 27 जनवरी 2026

RDM Convent school में गणतंत्र दिवस की धूम

देशभक्ति एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का उठाया लुत्फ़



F. Farouqi Babu 

dil india live (Varanasi). गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आर.डी.एम. कान्वेंट स्कूल, न्यू कॉलोनी ककरमत्ता, वाराणसी में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय चेतना से ओत-प्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंगों में सराबोर दिखाई दिया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से संविधान, स्वतंत्रता सेनानियों तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों को भाव-विभोर कर दिया।



इस अवसर पर विद्यालय द्वारा एक जन-जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। रैली विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर जे.पी.एस. मार्ग से होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। रैली के दौरान बच्चों ने देशभक्ति नारे, स्वच्छता, शिक्षा, अनुशासन एवं सामाजिक जागरूकता से संबंधित संदेशों के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संस्थापक शिवमंगल, मैनेजिंग डायरेक्टर कमलेश, प्रधानाचार्य विनोद, उप-प्रधानाचार्य टी.डी. तथा काउंसलर स्नेहा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। 

कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन कल्पना एवं स्नेहा द्वारा किया गया। पूरे आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। अंत में विद्यालय परिवार ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना जागृत करने में सफल रहा।


1 टिप्पणी:

Imtiyaz khan ने कहा…

👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻