} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 इजराइल के याशर पार्टी के अध्यक्ष गदी आइजेनकोट बनेंगे पीएम । 🔴 पटाखों से काशी की हवा हुई प्रदूषित, सांस लेने और आंखों से जुड़ी समस्याओं का बढ़ा खतरा । 🔴 छठ के पहले शहर के घाटों को साफ़ करने व सजाने की तैयारियां। 🔴 रोहनिया वाराणसी में कबाड़ की दुकान के समीप पटाखे से लगी आग,मची अफरातफरी । 🔴 मां अन्नपूर्णा के दिव्य दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब, दस नवंबर तक मिलेगा खजाने का प्रसाद । 🔴 देश भर में दीपोत्सव की धूम, काशी गंगा घाटों पर जगमगाई अनोखी रौशनी की छटा । ताज़ा अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ dil india live news portal

मंगलवार, 10 नवंबर 2026

30 November 2026 तक जमा करें Hajj की दूसरी किश्त, ISSRA के कैंप में अरकान संग भरवाया गया किश्त का फार्म


dil india live 

(Varanasi). इसरा (ISSRA) की ओर से स्पेशल हज कैम्प का एहतेमाम मौलाना अब्दुल हादी खां हबीबी व मौलाना हसीन हबीबी की सरपरस्ती में सम्पन्न हुआ। कैंप में हज 2027 में हज यात्रा पर जाने के लिए चयनित हज जायरीन की दूसरी किश्त जमा करने के लिए FEE TYPE-25 (Pay--in-Slip) फार्म ऑनलाइन व ऑफलाइन निःशुल्क भरवाया गया।

हज की दी गई शुरुआती जानकारी 

हज व उमरह को लेकर इसरा के जनरल सेक्रेटरी हाजी फारुख खां ने आवश्यक शुरूआती जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने बताया कि आरजी तौर पर चुने गये हज जायरीन को बताया गया कि एक हाजी को दूसरी किस्त 1 लाख 25,000 रूपया प्रति व्यक्ति 30.11.2026 तक ऑनलाइन या ऑफलाइन स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया या यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया में अवश्य जमा करना है तथा Pay-in- Slip में हज कमेटी द्वारा जारी बैंक रिफरेन्स नम्बर अवश्य लिखें नहीं तो उनकी किश्त बैंक में जमा नहीं होगी। जमा की गई दूसरी किश्त Pay--in-Slip की एक कॉपी हज कमेटी लखनऊ के आफिस में जमा करें या डाक द्वारा भेजें। डाक द्वारा भेजने का पता-एक्सक्यूटिव आफिसर उ०प्र० हज कमेटी मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस, सरोजनी नगर, कानपुर रोड, लखनऊ 226008 लिखना है। 





इस कैम्प में पूर्वांचल के कई जिलों के लोगों ने FEE TYPE-25 फार्म (Pay--in-Slip) निःशुल्क ऑनलाइन या ऑफलाइन भरवाया तथा हज के मुताल्लिक आवश्यक जानकारी हासिल की। इस मौके पर इसरा के सदस्य एवं पदाधिकारीगण मौजूद थे। शुक्रिया इसरा के जनरल सेक्रेटरी हाजी फारुख खां ने व स्वागत अध्यक्ष शाहरुख खान ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं: