} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 इजराइल के याशर पार्टी के अध्यक्ष गदी आइजेनकोट बनेंगे पीएम । 🔴 पटाखों से काशी की हवा हुई प्रदूषित, सांस लेने और आंखों से जुड़ी समस्याओं का बढ़ा खतरा । 🔴 छठ के पहले शहर के घाटों को साफ़ करने व सजाने की तैयारियां। 🔴 रोहनिया वाराणसी में कबाड़ की दुकान के समीप पटाखे से लगी आग,मची अफरातफरी । 🔴 मां अन्नपूर्णा के दिव्य दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब, दस नवंबर तक मिलेगा खजाने का प्रसाद । 🔴 देश भर में दीपोत्सव की धूम, काशी गंगा घाटों पर जगमगाई अनोखी रौशनी की छटा । ताज़ा अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ dil india live news portal

सोमवार, 9 नवंबर 2026

Happy Diwali की रही हर तरफ रही गूंज, उत्साह, उत्सव और उल्लास के साथ मनाई गई पूर्वांचल में Dipawali, हुई सजावट, फूटें पटाखे


@dil india live 

(Varanasi). देश दुनिया के साथ ही पूर्वांचल में दीपावली का महापर्व उत्साह, उत्सव और उल्लास के साथ मनाया गया। कोई मिठाईयों की मिठास में गूम था तो कोई पटाखों की मस्ती में मस्त नज़र आया। घर के लान से लेकर डायनिंग टेबल, छत और मंदिर हर तरफ दीपक का यह अनमोल त्योहार सब अपनी अपनी मर्ज़ी से सेलीब्रेट करते दिखाई लिएं। इस मौके पर महीलाओं का हुजूम धार्मिक आस्था के साथ दीपक जलाने से लेकर घर की चौखट पर सजाने तक में शाम से ही व्यस्त दिखाई दिया।


दीपों की रोशनी से नहा उठी काशी 

इससे पहले शाम होते ही धर्म की नगरी kashi दीपों की रोशनी से नहा उठी। घरों से लेकर मंदिरों और गंगा घाटों तक दीपों की कतारें सजाने का दौर शुरू हुआ। आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से जगमगा उठा। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने मां की आरती में शामिल होकर सुख-समृद्धि की कामना की।



विश्वनाथ मंदिर में दीपावली पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। लगातार दूसरे वर्ष मंदिर परिसर में महालक्ष्मी का विशेष पूजन किया गया। शाम को श्री सत्यनारायण मंदिर में लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना हुई। इसके साथ ही बाबा विश्वनाथ की षोडशोपचार पूजा और मां अन्नपूर्णा का विशेष पूजन संपन्न कराया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में दीपों और आकर्षक सजावट ने किया गया था।

दीपावली की बधाई गंगा आरती से 

दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से आयोजित दैनिक संध्या आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचे। दीपावली के मौके पर घाट पर हजारों दीप जलाकर दीपावली की एक दूसरे को बधाई दिया गया। दीपों से सजे घाट और गंगा की भव्य आरती का नजारा देखने के लिए लोग देर तक वहां मौजूद थे। श्रद्धालुओं ने गंगा का पूजन कर परिवार की सुख-शांति और खुशहाली की प्रार्थना की।


51 दीयों से हुई माता अन्नपूर्णा की आरती

अन्नपूर्णा मठ व मंदिर में दीपावली पर विशेष धार्मिक आयोजन हुआ। स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णा के दर्शन के तीसरे दिन भी भक्तों की भीड़ लगी रही। शाम को मंदिर परिसर में दीपक जलाए गए और महंत शंकर पुरी ने 51 दीपों से भव्य आरती की। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। आरती के बाद देश और प्रदेश की उन्नति, जनकल्याण तथा हर घर में सुख-समृद्धि की कामना की गई।

दीपावली पर तुलसी मानस मंदिर, तुलसी घाट, संकट मोचन हनुमान मंदिर, श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर, महावीर मंदिर आदि की सजावट भी आकर्षण का केंद्र रही। मन्दिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और दीपों से सजाया गया था। विश्वनाथ मंदिर कि सुगंधित पुष्पों से की गई सजावट से सुंदरता और बढ़ गई। शाम होते ही दीपों की रोशनी और फूलों की खुशबू से पूरा परिसर भक्तिमय नजर आया। बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु इस भव्य सजावट को अपने कैमरों में कैद करते दिखे। घाटों की रोशनी, मंदिरों की सजावट और आतिशबाजी ने काशी की दीपावली को यादगार बना दिया। उधर बरेका, कैंटोनमेंट और वरुणा पर का इलाका भी दीपावली के दीपक की तरह दमक रहा था।




प्रदूषित हुई हवा ने बढ़ाई काशी की चिंता 

धार्मिक नगरी काशी में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा है। गूगल वेदर पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक वाराणसी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 356 तक पहुंच गया है। इस स्तर को बेहद खराब श्रेणी में रखा जाता है।

हवा में बढ़ते प्रदूषण का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसके चलते सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी समस्याओं से प्रभावित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

विशेषज्ञों के अनुसार प्रदूषण का स्तर अधिक रहने पर खुले में अनावश्यक गतिविधियों से बचना चाहिए। जरूरत पड़ने पर बाहर निकलते समय अच्छी गुणवत्ता वाला मास्क इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही प्रदूषण के स्तर पर लगातार नजर रखना भी जरूरी है।

AQI की श्रेणियां

0 से 50 : अच्छा

51 से 100 : संतोषजनक

101 से 200 : मध्यम

201 से 300 : खराब

301 से 400 : बेहद खराब

401 से 500 : गंभीर

कोई टिप्पणी नहीं: