} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 इजराइल के याशर पार्टी के अध्यक्ष गदी आइजेनकोट बनेंगे पीएम । 🔴 पटाखों से काशी की हवा हुई प्रदूषित, सांस लेने और आंखों से जुड़ी समस्याओं का बढ़ा खतरा । 🔴 छठ के पहले शहर के घाटों को साफ़ करने व सजाने की तैयारियां। 🔴 रोहनिया वाराणसी में कबाड़ की दुकान के समीप पटाखे से लगी आग,मची अफरातफरी । 🔴 मां अन्नपूर्णा के दिव्य दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब, दस नवंबर तक मिलेगा खजाने का प्रसाद । 🔴 देश भर में दीपोत्सव की धूम, काशी गंगा घाटों पर जगमगाई अनोखी रौशनी की छटा । ताज़ा अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ dil india live news portal

मंगलवार, 10 नवंबर 2026

International Shayar Ateeq anzar ka Varanasi में हुआ जोरदार खैरमकदम, दावते वलीमा में किया शिरकत

 

Ateeq anzar international Shayar Katar news Varanasi November 2026

  • @dil india live 

(Varanasi). मशहूर इंटरनेशनल शायर अतीक अंज़र (Ateeq anzar) सोमवार को वाराणसी के कुदबन शहीद निवासी डाक्टर असलम के बेटे Adil Siddiqui के दावते वलीमा में शिरकत करने पहुंचे। रौशन पैलेस पड़ाव पर हुए दावते वलीमा में तकरीबन डेढ़ दर्जन शायरों व अन्य लोगों ने अतीक अंज़र का खैरमकदम। इस मौके पर उर्दू अदब की मशहूर हस्तियों ने उनके साथ मौजूदा शायरी और बड़े मुशायरों के सिमटते दायरे पर चर्चा की वहीं शायरी में क्या नया चलन आया है इस पर भी अपने ख्यालों का इज़हार किया। इस दौरान अजफर बनारसी, समर ग़ाज़ीपुरी, अहमद आज़मी, निज़ाम बनारसी, फिरोज सिद्दीकी, डाक्टर अकरम, तारिक सिद्दीकी एडवोकेट, साकिब आदि ने अपने ख्यालों का इज़हार करते हुए उनके आने पर खुशी का इजहार किया।

दिल इंडिया लाइव से अतीक अंज़र ने बताया कि यूं तो यहां दावते वलीमा में खास तौर पर शिरकत करने ही आएं है। मगर इंडिया आने का एक खास मकसद यह भी था कि मैं कूल्हे के दर्द से पीड़ित हूं। इंडिया इसलिए भी आएं हैं कि कूल्हे का आपरेशन करा सकें। अतीक अंज़र ने गल्फ में युद्ध और तनाव पर भी चिंता जताई। कहा कि वहां तनाव के चलते ही इस बार काफी समय के बाद आना हुआ। वरना साल में दो तीन बार इंडिया आना हो जाता था। 

international Shayar Ateeq anzar news

यहां जानिए कौन हैं अतीक अंज़र 

अतीक़ अंज़र (Ateeq Anzar) उर्दू साहित्य की एक जानी-मानी शख्सियत और मशहूर शायर हैं। उनका जन्म 11 दिसंबर 1963 को बनारस (वाराणसी), उत्तर प्रदेश में ही हुआ था।

• साहित्यिक योगदान: वे तकरीबन चार दशक से उर्दू अदब (साहित्य) में सक्रिय हैं। उनकी ग़ज़लें और शायरी रोमांटिक होने के साथ-साथ सामाजिक वास्तविकताओं और समसामयिक विषयों पर भी गहरी चोट करती हैं। उनकी कुछ प्रमुख कृतियों और काव्य-संग्रहों में 'पहचान', 'दूसरा जिस्म' और 'अच्छे दिन का सोग' शामिल हैं। उनकी रचनाएं हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी भाषाओं में उपलब्ध हैं।




लम्बे समय से क़तर बनी अंतरराष्ट्रीय पहचान 

अतीक अंज़र की लंबे समय से दोहा, क़तर में रहने के चलते अंतरराष्ट्रीय पहचान क़तर हो गई हैं। वे क़तर में उर्दू भाषा और साहित्य के प्रचार-प्रसार के लिए गठित संस्था 'कारवाने उर्दू क़तर' के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। वे वहां लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुशायरों का आयोजन कराते रहे हैं, जिनमें भारत के कई नामचीन शायर मुनव्वर राना, राहत इंदौरी और वसीम बरेलवी आदि हिस्सा ले चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: