} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 11 अगस्त 2022

Adhikar सेना करेंगी पार्टी का विस्तार

विजय गौतम के परिजनों से मिले अमिताभ, नूतन ठाकुर


Varanasi (dil india live).अधिकार सेना पार्टी के संयोजक अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी डॉ नूतन ठाकुर आज वाराणसी आए.उन्होंने प्रातः 09.30 बजे  बीएचयू गेट, थाना लंका स्थित मालवीय जी की मूर्ती पर माल्यार्पण किया. इसके बाद उन्होंने राजेंद्र विहार कॉलोनी में अधिकार सेना की बैठक की, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिसमें पार्टी के विस्तार और नगर निकाय चुनाव पर चार हुई।

वे थाना कपसेटी क्षेत्र के सुइलरा गाँव गए जहाँ पप्पू राम के 14 वर्षीय पुत्र विजय कुमार गौतम को गांव के दबंग लोगों ने आम और चार किलो चावल चोरी का आरोप लगाते हुए पिटाई की थी, जिससे उनकी मौत हो गयी।

गांव में मृतक की माँ तथा गांव वालों ने बताया कि जहां दबंगों ने उसे मार डाला वहीं इस मामले में पुलिस पूरी तरह लीपापोती कर रही है. पहले तो मृतक पक्ष को ही 151 में जेल भेजा गया, उसके बाद आज तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। उल्टे पुलिस पीड़ित पक्ष को ही धमका रही है। पीड़ित पक्ष ने कहा कि उन्हें लगातार दबंगों द्वारा धमकाया जा रहा है। 

अमिताभ ने मामले मे न्याय दिलाने की बात कही। उनसे साथ वाराणसी के वरुण उपाध्याय तथा मनीष श्रीवास्तव थे। प्रेस वार्ता में अमिताभ ठाकुर ने वाराणसी की ट्रैफ़िक व्यवस्था पर कड़ा प्रहर किया. उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं देखा कि वाराणसी से कपसेठी के 30 किलोमीटर की दूरी तय करने में पौने दो घंटे लगे। उन्होंने कहा कि वाराणसी की ट्रैफ़िक की स्थिति पहले से भी खराब हो गई है। इसके बाद वे सड़क मार्ग से गाजीपुर के लिए प्रस्थान कर गए।

कोई टिप्पणी नहीं: