} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 24 अगस्त 2022

Amar Shaheed शिवराम राजगुरु की जयंती

जयंती पर लगा रक्तदान शिविर,15 ने किया रक्तदान

सामाजिक कार्यकर्त्ता वल्लभाचार्य पाण्डेय ने किया 99 वां रक्तदान




Varanasi (dil india live). सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट के तत्वावधान में  भंदहा कला स्थित संस्थान के प्रशिक्षण केंद्र पर बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अमर शहीद शिवराम हरि राजगुरु की 115 जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। अमर शहीद राजगुरु, भगत सिंह और सुखदेव को एक साथ लाहौर में 23 मार्च 1931 को फांसी दे दी गयी थी।

 रक्तदान शिविर में 15 स्वैच्छिक युवा रक्तदाताओं ने रक्तदान किया जिसमे 4 प्रथम बार के रक्तदाता शामिल रहे।  कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय द्वारा रक्त देकर किया गया यह उनका 99 वां रक्तदान रहा। उन्होंने अपने रक्तदान के शतक का संकल्प दोहराया.पं दीनदयाल उपाध्याय  मंडलीय चिकित्सालय की 12 सदस्यीय दल का नेतृत्व कर रहे डा बृजेन्द्र सिंह ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य कार्य नही है ऐसा करके हम दूसरे को जीवन दान देते हैं।

आशा ट्रस्ट की तरफ से सभी पूर्व ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर राजेन्द्र चौधरी, सत्य प्रकाश, अंकित राय, प्रियंका गोस्वामी, देवब्रत मिश्रा, प्रियंका पांडेय, राजेश कुमार, अभिषेक, राम मिलन, विनय कुमार सिंह, प्रदीप सिंह, महेंद्र कुमार राठोर, रमेश प्रसाद, बृजेश कुमार,  सूरज पाण्डेय, राजबली, मनोज राठौर, नर नाहर पांडेय, जीतेश, चंदन, अजितेश, मयंक आदि की प्रमुख भूमिका रही।

कोई टिप्पणी नहीं: