} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 29 अगस्त 2022

National sports day पर सम्मानित हुए खिलाड़ी

मेजर ध्यानचंद ने देश का नाम विश्व पटल पर किया रौशन 



Varanasi (dil india live)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सोमवार को डीएवी पीजी कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अखिल मेहरोत्रा ने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने हॉकी के माध्यम से भारत का नाम खेल की दुनिया मे शिखर पर पहुँचाया। उन्होंने सन 1928, 1932 एवं 1936 के ओलंपिक खेलों में भारत को हॉकी में स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका अदा की। भारत सरकार उन्हीं के सम्मान में उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। 

कार्यक्रम में डीएवी पीजी कॉलेज के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बीएचयू का प्रतिनिधित्व किया। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयी फुटबाल में रवि कुजुर, अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयी बास्केटबॉल में सूर्य प्रकाश चंदन, बॉलीबाल में कार्तिकेय त्रिपाठी एवं विनोद कुमार पाठक, ताइक्वांडो में मयंक कुमार पाण्डेय, विशाल यादव, शशांक मोहन शर्मा, क्रिकेट में संघर्ष कुमार एवं शुभम कुमार शामिल रहे।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के एथलेटिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रोफेसर सत्यगोपाल जी ने किया। स्वागत सचिव डॉक्टर मीनू लाकड़ा, संचालन प्रोफेसर राकेश कुमार राम एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर अखिलेन्द्र कुमार सिंह ने दिया। इस अवसर पर प्रोफेसर अनूप कुमार मिश्रा, डॉ. शिवनारायण, डॉ. नजमूल हसन आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: