} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 7 अगस्त 2022

Muharram 8th:" जब हाथ कलम हो गए सक्काए हरम के "

आठवीं मुहर्रम: निकला तुर्बत व अलम  का कदीमी जुलूस 

ख्वाजा नब्बू के इमामबाड़े से अंजुमन हैदरी ने निकाला जुलूस



Varanasi (dil india live) । आठवीं मुहर्रम का तुर्बत व अलम  जुलूस ख्वाजा नब्बू साहब के चहमामा स्थिति इमामबाडे से सै• मुनाजिर हुसैनी मंजू के जेरे इन्तजाम उठा जुलूस उठने से पूर्व मजलिस को खेताब फरमाते हुए अब्बास मुर्तुजा शम्सी ने बयान किया कि मौला अब्बास अ• स• की शुजाअत और वफा की कोई मिसाल नहीं है। जुलूस उठने पर शराफत अली खां साहब,  लियाकत अली साहब व साथियों ने सवारी शुरू किया - " जब हाथ कलम हो गए सक्काए हरम के " जुलूस धीरे-धीरे पत्थर गलिया चहमामा होते हुए दालमंडी पहुंचा जहाँ से अंजुमन हैदरी चौक ने नौहा ख्वानी व मातम शुरू किया - "करते है मातम हरम अब्बास का हो गया मरना सितम अब्बास का "। जुलूस मेंपूरे रास्ते उस्ताद हसन अली खां साहब व साथियों ने शहनाई पर मातमी धुन पेश किया। जुलूस नई सडक काली महल पितरकुण्डा होते हुए लल्लापुरा स्थित फात्मान पहुंचा जहाँ से पुनः वापस अपने कदीमी रास्तों से होते हुए चहमामा स्थिति इमामबाडे मे आकर इकतेदाम पदीर हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं: