} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 20 अगस्त 2022

Krishna Janmashtami की रही हर तरफ धूम





Varanasi (dil india live). शहर भर में धूमधाम से जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। इस पर्व पर मध्य रात्रि को भगवान श्री कृष्ण केे जन्म का उत्सव देखते ही बन रहा था। खासकर दुर्गाकुण्ड स्थित मणि मंदिर  विविध आयोजनों से चहकता रहा। जन्मोत्सव पर मणि मंदिर में प्रातः काल से ही  पूजन अर्चन प्रारंभ रहा। सर्वप्रथम ठाकुर जी का विशिष्ट श्रृंगार किया गया। उसके पश्चात विशाल नर्वदेश्वर शिवलिंग का भी श्रृंगार किया गया। सायंकाल स्थानीय कलाकारों द्वारा सोहर एवं बधाई गीतों का आयोजन किया गया। इसके अलावा स्थानीय विद्यालयों की छात्राओं द्वारा भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गयी। राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने सर्वप्रथम सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गोपिराधा बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने आजादी के अमृत महोत्सव एवं कृष्ण रास पर आधारित नृत्य नाटिका की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इसके अलावा दुर्गाचरण बालिका इंटर कॉलेज, अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भी प्रस्तुतियां दी।
इस अवसर पर सम्पूर्ण धर्मसंघ परिसर में फूल मालाओं से भव्य सजावट की गई थी। रात्रि में वृंदावन से आयी मण्डली द्वारा रासलीला भी प्रस्तुत किया गया। धर्मसंघ पीठाधीश्वर स्वामी शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज ने सभी को आशीर्वचन दिया। पण्डित जगजीतन पाण्डेय ने कलाकारों का स्वागत किया। संचालन नवीन दुबे ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजमंगल पाण्डेय, शशि प्रभा पाण्डेय आदि शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: