} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 24 अगस्त 2022

Modern लैब का कैबिनेट मंत्री ने किया उद्घाटन

घर के समीप मिले बेहतरीन चिकित्सा सुविधा सरकार का लक्ष्य-स्वतंत्र देव सिंह

सीएचसी नरपतपुर में आधुनिक लैब का आगाज़ 

Varanasi (dil india live). कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने चिरईगांव ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) नरपतपुर में बुधवार को अधुनिक लैब का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि घर के समीप सभी को बेहतरीन चिकित्सा सुविधा मिले यह सरकार का लक्ष्य है। इसके तहत ही सभी सरकारी अस्पतालों का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है।

प्रदेश के जल शक्ति मंत्री व वाराणसी मंडल के प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह लैब क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद लाभकारी होगी। पहले जहां जापानी बुखार से गोरखपुर व आसपास के क्षेत्रों में बच्चों की जान चली जाती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के कुशल नेतृत्व की देन है कि आज हम ऐसे खतरनाक रोगों पर अंकुश लगा चुके हैं। सरकार का पूरा प्रयास है कि समुदाय को चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ उसके घर के पास ही मिले। इस दिशा में हम काफी हद तक सफल भी हो चुके हैं। भविष्य में हमारी चिकित्सकीय व्यवस्था और भी बेहतर होंगी।

 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संदीप चौधरी ने कहा कि  जिले में स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। इस क्रम में सीएचसी नरपतपुर में आधुनिक लैब ने कार्य करना शुरू कर दिया। इस लैब में किसी भी छोटे-बड़े आपरेशन से पूर्व एवं अन्य रक्त सम्बन्धित बीमारियों की जांच हो सकेगी। खास कर ऐसे रक्त विकार जिसमें किसी भी प्रकार की चोट लगने के कारण खून का थक्का देरी से बनता हो अथवा अनुवांशिक रक्त बीमारियां (पीटी, एपीटीटी व अन्य ) की जांच की जा सकेगी। सीएमओ ने कहा कि यह लैब क्षेत्र के नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी होगा। अब उन्हें ऐसे सम्बन्धित रक्त जांच के लिए दूर नहीं जाना होगा।  सीएमओ ने बताया कि मुख्यमंत्री की गोद ली गई सीएचसी हाथी में भी ऐसे ही आधुनिक लैब ने हाल ही में  काम करना शुरू किया है। लोग उसका लाभ उठा रहे है।

आधुनिक लैब के उद्घाटन के बाद प्रभारी मंत्री ने आशा कार्यकर्ताओ से भी मुलाकात कर उनके कार्यो की सराहना की।  समारोह में मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल, सीएचसी नरपतपुर के अधीक्षक डा. राजनाथ, चिरईगांव के प्रभारी डा. अमित सिंह समेत स्वस्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: