} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 16 अगस्त 2022

CMO office Varanasi : स्वतंत्रता दिवस पर स्वास्थ्यकर्मियों को किया गया सम्मानित

स्वास्थ्य विभाग ने जनसेवा में तत्पर रहने का लिया संकल्प




Varanasi (dil india live). स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार को प्रातः आठ बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने ध्वजारोहण कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत परिवार नियोजन कार्यक्रम एवं जनपद के समस्त प्रथम संदर्भन इकाई (एफ़आरयू) में किए गए उत्कृष्ट कार्य को लेकर चिकित्साधिकारियों, चिकित्सकों एवं समस्त स्टाफ को सम्मानित किया गया। वक्ताओं द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए वीर सपूतों को नमन करते हुए उनकी शहादत को याद किया गया। इसके साथ ही सांस्कृतिक गीत संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। 

         इस अवसर पर सीएमओ ने कहा कि वर्तमान में जनपद में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण हो रहा है। सभी राजकीय चिकित्सालयों में चिकित्सीय सुविधाओं के साथ मानव संसाधन को भी बढ़ाया जा रहा है जिससे समस्त जनपदवासियों को बेहतर चिकित्सीय एवं स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। इसके साथ ही कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रत्येक सदस्य की राजकीय ही नहीं बल्कि नैतिक ज़िम्मेदारी है कि वह तन-मन से जनपदवासियों की निःस्वार्थ भाव से सेवा करें। आज हम संकल्प लेते हैं कि आगे के दिनों में भी इसी उत्साह, लगन एवं निष्ठा से जनसेवा में तत्पर रहेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि निश्चित ही जनपद प्रशासन के कुशल नेतृत्व एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ ही अन्य विभाग एवं विभिन्न सहयोगी संस्थाएं समुदाय को निरोगी रखने, जागरूक और व्यवहार परिवर्तन में करने में जुटी हैं।

           इस अवसर पर महानिदेशालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश लखनऊ से आई संयुक्त निदेशक (जन्म-मृत्यु) सरोज कुमारी सहित समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अन्य चिकित्सा कर्मियों सहित प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं अधीक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी (डीएचईआईओ) हरिवंश यादव ने किया। इसके साथ ही समस्त सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर वहाँ के चिकित्सा अधीक्षकों व प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों द्वारा भी ध्वजारोहण किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: