} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 13 अगस्त 2022

Post office में लगी'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' प्रदर्शनी

प्रधान डाकघर में पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार ने की शुरुआत 


Varanasi (dil india live). 'आजादी का अमृत महोत्सव' के क्रम में वाराणसी प्रधान डाकघर में 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस'  (14 अगस्त) के उपलक्ष्य में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विभीषिका को दर्शाते विभिन्न पहलुओं को तस्वीरों और ऐतिहासिक घटनाओं के क्रम में प्रदर्शित किया गया। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर विभीषिका के दंश से पीड़ित आत्माराम, सावित्री देवी सहित तमाम शरणार्थी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन उपस्थित रहे। विभाजन के समय की भयावहता को याद करते हुए लोगों ने अपने अनुभवों को साझा किया। इस विभीषिका को सुनकर पूरा माहौल मार्मिक हो उठा।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि यह प्रदर्शनी 14 अगस्त तक प्रधान डाकघर वाराणसी के साथ-साथ परिक्षेत्र के सभी प्रधान डाकघरों में लोगों के अवलोकन हेतु चलेगी। इस प्रदर्शनी के द्वारा देश के विभाजन के हालात विभिन्न तस्वीरों के माध्यम से प्रदर्शित किये गए। विभाजन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले लोगों को याद कर उस दर्द को महसूस किया गया जो कभी हमारे पूर्वजों द्वारा झेला गया था। विभाजन के दौरान बहुत से लोग बेघर हो गए तो तमाम लोगों ने अपने संघर्षों से नए मुकाम भी प्राप्त किए।

इस अवसर पर प्रवर डाक अधीक्षक राजन राव, डाक अधीक्षक पीसी तिवारी, सीनियर पोस्टमास्टर  सी.एस बरुआ, सहायक अधीक्षक एसके चौधरी, एमआर राश्दी,  दिलीप सिंह यादव, डाक निरीक्षक श्रीकांत पाल, रमेश यादव, श्रीप्रकाश गुप्ता, जगदीश चंद्र सडेजा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।