} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 17 अगस्त 2022

Ganga का जलस्तर फिर लगा डराने

तेजी से बढ़ रही गंगा मुश्किल में काशीवासी



Varanasi (dil india live).गंगा का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ने लगा है। गंगा केे बढ़ते जलस्तर ने काशीवासियों को डराना शुरू कर दिया है। गंगा नदी का जलस्तर 60 मिलीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है जिससे गंगा के तटीय क्षेत्रों में लोगों को एक बार फिर बाढ़ का भय सताने लगा है। सेंट्रल वॉटर कमिशन जारी आंकड़ों के मुताबिक वाराणसी में माँ गंगा का जलस्तर 64 मीटर को पार कर चुका है। जो निरंतर और बढ़ता जा रहा है। हालांकि माँ गंगा का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान 71.262 मीटर से काफी नीचे है। फिर भी वाराणसी के 84 घाटों ने आपस में अपना संपर्क तोड़ दिया है। जिससे घाटो के किनारे कथा वाचन करने वाले पुरोहित और फूल मालाओं की दुकान लगाने वाले दुकानदारों को भी अपने स्थान में परिवर्तन करना पड़ा है। वहीं बाढ़ की वजह से किसी भी संभावित खतरे को लेकर वाराणसी प्रशासन पूर्णतया मुस्तैद है।एनडीआरएफ और जल पुलिस द्वारा लगातार घाटों की निगरानी की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: