} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 11 अगस्त 2022

Har ghar tiranga: बाल विकास विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बच्चों कि हुई ड्राइंग प्रतियोगिता


Himanshu Rai

Ghazipur (dil india live). आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जनपद के सभी विभागों को कार्य योजना दी गई है। जिसके तहत प्रत्येक दिन में अलग-अलग उन विभागों के द्वारा तिरंगा से संबंधित कार्यक्रम कराना है। इसी कड़ी में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के द्वारा जनपद को भी हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर झंडा संहीता के नियमों का अनुपालन करते हुए 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक दिवस में झंडारोहण करने के लिए निर्देश दिए गए है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे ने बताया कि शासन से मिले निर्देश के अनुसार 10 से 13 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा बच्चों के उत्सव की भावना पैदा करने के लिए तिरंगा विषय पर बच्चों के लिए एक ड्राइंग प्रतियोगिता सहित कई तरह के कार्यक्रमों के आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। जिसको लेकर विभाग ने कार्य योजना बना दिया है । और उस पर 10 अगस्त से ही कार्य चल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर तिरंगा पर ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ ही 11 अगस्त को झंडा गीत का गायन प्रभात फेरी, 12 अगस्त को झंडा गीत का स्वर ज्ञान ,13 अगस्त को झंडा गीत के साथ प्रभात फेरी स्कूल के बच्चों के साथ और इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों द्वारा राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का गायन का कार्यक्रम है। 14 अगस्त को छात्र छात्राओं का स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों की वेशभूषा में प्रभात फेरी ,15 अगस्त को राष्ट्रीय तिरंगा का घर सहित कार्यालय केंद्रों पर झंडारोहण एवं 17 अगस्त को समाज के विभिन्न व्यवसाय तथा डॉक्टर ,नर्स ,व्यवसायी, कृषक ,आशा बहुएं, अधिवक्ता, शिक्षक, स्वच्छता ग्रही आदि की प्रचलित करने वाली वेशभूषा में हम सब एक हैं कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।

कोई टिप्पणी नहीं: