} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 23 अगस्त 2022

Central tb division ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का किया निरीक्षण

एआरटी सहित सीएचसी अराजीलाइन, मिसिरपुर, काशी विद्यापीठ, हरहुआ पर टीबी सुविधाओं का जाना हाल

Varanasi (dil india live). राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के अंतर्गत मंगलवार को ज्वाइंट सपोर्टिव सुपरविजन (जेएसएस) मिशन के अंतर्गत दिल्ली से आई सेंट्रल टीबी डिवीजन की टीम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में टीबी जांच व उपचार की सुविधाओं का निरीक्षण किया।

दूसरे दिन सेंट्रल टीबी डिवीजन की एक टीम ने डीडीयू चिकित्सालय स्थित एआरटी व आईसीटीसी सेंटर का निरीक्षण किया। दूसरी टीम ने सीएचसी अराजीलाइन के राजातालाब ब्लॉक में क्षय रोगियों और उनके सहयोगियों से चर्चा की। इसके साथ ही क्षय रोगियों को दिये जा रहे पोषण व भावनात्मक सहयोग के बारे में भी जानकारी ली। तीसरी टीम ने सीएचसी मिसिरपुर व काशी विद्यापीठ पर स्थापित टीबी यूनिट का जायजा लिया। एक अन्य टीम ने हरहुआ पीएचसी स्थित टीबी यूनिट का निरीक्षण किया। इसके साथ ही क्षेत्र के क्षय रोगियों के गृह भ्रमण कर उनसे मुलाक़ात की और उनसे उपचार में दिये जा रहे सहयोग के बारे में विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान टीम ने रजिस्टर, प्रचार-प्रसार सामाग्री सहित अन्य उपकरणों के बारे जिला क्षय रोग अधिकारी सहित अन्य स्टाफ को अवगत कराया। इसके साथ ही आईएमए के अध्यक्ष और ड्रग इंस्पेक्टर के साथ बैठक भी की।

 टीम का नेतृत्व नेशनल टास्क फोर्स फॉर मेडिकल कॉलेज के अध्यक्ष डॉ अशोक भारद्वाज व राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ शैलेंद्र भटनागर कर रहे हैं। इसमें डब्ल्यूएचओ इंडिया के डीआर एंड लेटेंट टीबी के नेशनल प्रोफेशनल ऑफिसर डॉ मलिक परमार, यूएसएआईडी की प्रोजेक्ट मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट (हेल्थ) डॉ भाविया वाड्रा, आईडीडीएस के टीम लीड डॉ संजीव सैनी, डब्ल्यूएचओ एनटीईपी नेशनल कंसल्टेंट डॉ शिवावलीनाथन, डब्ल्यूएचओ एनटीईपी मेडीकल कंसल्टेंट डॉ रचना विश्वजीत, डॉ राहुल सांघवी, डॉ सौरभ श्रीवास्तव, डॉ पीएस प्रीति, डॉ किरन के एवं डॉ विनोद कुमार शामिल हैं। दूसरे दिन भी जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डॉ पीयूष राय, उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अमित सिंह, एमओ डीटीसी डॉ अन्वित श्रीवास्तव, डीपीसी संजय चौधरी, डीपीपीएमसी नमन गुप्ता, डीपीटीसी विनय मिश्रा, वरिष्ठ टीबी सुपरवाइज़र (एसटीएस) व अन्य जिला क्षय रोग केंद्र के स्वास्थ्यकर्मी टीम से साथ रहे।

सीएमओ डॉ संदीप चौधरी ने बताया कि सेंट्रल टीबी डिवीजन टीम द्वारा दिए जा रहे दिशा-निर्देशों को पूरा करने का प्रयास करेगी। डीटीओ डॉ पीयूष राय ने बताया कि बुधवार को टीम जिलाधिकारी, सीएमओ व जिला क्षय रोग इकाई के साथ समीक्षा बैठक करेगा। इसके साथ ही क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में सहयोग कर रही संस्थाओं के साथ संवाद करेगी।

1 टिप्पणी:

Imtiyaz khan ने कहा…

👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻