} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 15 अगस्त 2022

Happy independence day: तिरंगे संग निकला अमन का कारवां

 






 Varanasi (dil india live). हिंदुस्तान की तहज़ीब संस्था के बैनर तले मुुुस्लिम युवकों ने 15 अगस्त को तिरंगे झंडे संग अमन का कारवां बाइक जुलूस निकाल कर मुल्क में अमन व मिल्लत की जहां सदाएं बुलंद थी वही लोगों को आपसी सौहार्द और मिल्लत के साथ रहने की दावत दी। जुलूस में शामिल युवा हिन्दुस्तानी की तहज़ीब जिंदाबाद, हिन्दुस्तान जिंदाबाद...,का नारा लगातेे हुए चल रहे थे।

जुलूस तकरीबन पूरे शहर का भ्रमण कर कर वापस गौरीगंज में आकर संपन्न हुआ। शहर काजी मौलाना गुलाम यासीन साहब सरपरस्ती में बनी तंजीम लोगों को देश प्रेम और सौहार्द के साथ ही इस्लाम की सही तालीम आम करने के लिए काम करती है। जुलूस जब शिवाला पहुंच तो आलमीन सोसायटी के सदर परवेज़ कादिर खां ने जुलूस का स्वागत किया।
संस्था की अगुवाई कर रहे इंतेयाज रज़ा खान ने बताया कि अमन का कारवां निकालने के पीछे हम सबका मकसद है कि नफरतों को कम करके मोहब्बत का पैगाम लोगों को दिया जाए। आज जो माहौल है उसमें नफरत की फसल लहलहा रही है, जबकि हमारा देश और हमारी हिंदुस्तानी तहजीब हमेशा एक साथ चलने और देश प्रेम की बात करने की तालीम देती है। यही इस्लाम भी करता है। इस मौके पर मोहम्मद अली, मिस्टर, सईद खान, सैयद शाहिद अली, रेयाज खान, ज़मीन अंसारी, आमीन अंसारी, मोईन, मोकीम, सैयद रज़ा अली बबलू आदि मौजूद थे।

1 टिप्पणी:

Imtiyaz khan ने कहा…

👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻