} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 2 अगस्त 2022

Muharram 3rd: नवाब की ड्योढ़ी से निकला दुलदुल का कदीमी जुलूस

नाना मेरे रसूले ख़ुदा मैं हुसैन हूं...

दर्द भरे नौहे फिजा में बुलंद कर आगे बढ़ा अंजुमन जव्वादिया का जुलूस 


Varanasi (dil india live). तीसरी मोहर्रम को अलम व दुलदुल का कदीमी जुलूस औसानगंज से अकीदत के साथ निकाला गया। यह जुलूस नवाब की ड्योढ़ी से शाम में उठा। जुलूस, नाना मेरे रसूले ख़ुदा मैं हुसैन हूं, गूंजी है कर्बला में सदा मैं हुसैन हूं...। जैसे दर्द भरे नौहे फिजा में बुलंद करता हुआ आगे बढ़ा। जुलूस में अंजुमन जव्वादिया नौहाखवानी वह मातम करते हुए चल रही थी। वहीं शिवाला स्थित सैयद आलीम हुसैन रिजवी के इमामबाड़े से से भी एक जुलूस उठाया गया, जो हरिश्चन्द्र घाट के पास कुम्हार के इमामबाड़े पर जाकर समाप्त हुआ। रास्ते भर अंजुमनों ने नौहाखवानी वह मातम का नजराना पेश किया। तीन मोहर्रम को ही रामनगर में बारीगढ़ी स्थित सगीर साहब के इमामबाड़े से भी अलम का जुलूस उठा।

कल शिवाला से निकलेगी ताजिया

चार मोहर्रम को ताजिये का जुलूस शिवाला में सैयद आलीम हुसैन रिजवी के निवास से निकलेगा। जुलूस गौरीगंज स्थित काजिम रिजवी के इमामबाड़े पर जाकर समाप्त होगा। चार मोहर्रम को ही चौहट्टा में इम्तेयाज हुसैन के मकान से 2 बजे दिन में जुलूस उठकर इमामबाड़ा तक जायेगा। चौथी मुहर्रम को ही तीसरा जुलूस अलम व दुलदुल का चौहट्टा लाल खाँ इमामबाड़ा से रात 8 बजे उठकर अपने कदीमी रास्तों से होता हुआ सदर इमामबाड़ा पहुंचकर समाप्त होगा। 

जुलूस मार्ग से हटाया डिवाइडर


मोहर्रम के जुलूसों को देखते हुए एडीसीपी ट्रैफिक दिनेश पुरी के निर्देश पर नई सड़क चौराहे और फाटक शेख सलीम पर से आज डिवाइडर हटवाया गया। दरअसल मुहर्रम के जुलूस इसी रास्ते से गुजरते है और डिवाइडर जुलूस के रास्ते को बाधित कर रहा था।


कोई टिप्पणी नहीं: