आला हज़रत का तीन दिनी उर्स शुरू, सैकड़ों चढ़ेगी बनारस की चादर
Varanasi (dil India live). 10.09.2023.आला हजरत इमाम अहमद रजा खान फाजिले बरेलवी के तीन दिनी उर्स में शिरकत करने के लिए पूर्वांचल भर से हजारों जायरीन Bareilly पहुंचे हुए हैं। Bareilly जाने वाली विभिन्न गाड़ियों व अपने साधनों से अकीदतमंद सवार होकर रवाना हुए। बनारस से भी सैकड़ों अकीदतमंद बरेली (Bareilly) पहुंचे हुए हैं। Bareilly में सैकड़ों अकीदतमंद बनारस की चादरें चढ़ाएंगे.
पता हो कि बरेली (Bareilly) शरीफ में 10 सितंबर से 12 सितंबर तक आला हजरत इमाम अहमद रजा खां फाजिले बरेलवी का तीन दिवसीय सालाना उर्स मनाया जा रहा है. उर्स में शिरकत करने के लिए देश दुनिया से लाखों अकीदतमंद बरेली (Bareilly) शरीफ में उमड़े हुए हैं, हर कोई सुन्नी बरेलवी मसलक के आध्यात्मिक धर्मगुरु आला हजरत इमाम अहमद रजा खां फाजिले बरेलवी के आस्ताने पर हाजिरी लगाने को बेचैन है. जो उर्स में नहीं जा सके वह अपने घरों में आला हजरत इमाम अहमद रजा खां की फातिहा कराएंगे.


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें