} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 12 सितंबर 2023

STF ने किया फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़

बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे 

-अलग-अलग जिलों के चार आरोपियों को किया STF ने गिरफ्तार


Lucknow (dil India live). 12.09.2023. STF ने इंदिरा नगर के सेक्टर 19 में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। एक अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 108 से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी कॉल सेंटर के जरिए, बेरोजगारों को जाल में फंसाकर नौकरी का झांसा देते हुए, उनसे ठगी करते थे। एसटीएफ के सीओ डीके शाही ने बताया कि मूलरूप से मिर्जापुर के रहने वाले राजन श्रीवास्तव, गोरखपुर के राकेश शर्मा, प्रतापगढ़ के सुरेंद्र प्रताप सिंह और हरदोई के सुमेंद्र तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी वर्तमान में ओम प्लाजा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 108 में रहते थे और यहीं पर कॉल सेंटर चलाते थे.

  आरोपियों से पूछताछ में, एसटीएफ को पता चला कि उन्होंने एक फर्जी वेबसाइट बना रखी है। जिस पर अलग-अलग विभागों में नौकरी देने से संबंधी नोटिफिकेशन अपलोड करते हैं. उसमें नौकरी के आवेदन करने के लिए मोबाइल नंबर दिए गए हैं. जो लोग नौकरी के लिए संपर्क करते हैं. उनसे आरोपी रकम वसूल कर नौकरी लगवाने का दावा करते थे. उसके बाद पैसा हड़प कर, मोबाइल नंबर बंद कर देते थे. शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी पिछले तीन साल से इस तरह से धन उगाही कर रहे थे। एसटीएफ आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर रही है.

कोई टिप्पणी नहीं: