} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 26 सितंबर 2023

EID MILADUNNABI 2023 : मरकजी यौमुन्नबी कमेटी निकालेगी जुलूस

नबी की आमद की खुशी में होगा आमीना के लाल जिक्र


Varanasi (dil India live). 25.09.2023. ईद मिलादुन्नबी पर पूरी रात नबी की आमद की खुशी में आमीना के लाल जिक्र होगा. नातिया कलाम, सजावट और मिलाद के साथ ही जुलूस भी निकाला जाएगा. सुबह 12 रबीउल अव्वल को नबी की आमद का जश्न मनाया जाएगा.
मरकजी यौमुन्नबी कमेटी के सदर पूर्वमंत्री शकील अहमद बबलू व महामंत्री हाजी महमूद खां ने दालमंडी स्थित मुस्लिम मुसाफिरखाने में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 11 रबीउल अव्वल 27 सितंबर को मरकजी यौमुनन्बी कमेटी ईद-मिलादुन्नबी की खुशी मनाएगी. एक सवाल के जवाब में बताया कि इस बार बेनिया बाग़ पार्क के निर्माण हो जाने के कारण मरकज का डायस बेनिया रोड स्थित बंशीधर कटरे पर लगेगा. पहले मरकज का स्टेज नवाब युसुफ के बेनियाबाग वाले कुएं पर लगता था। 11 रबीउल-अव्वल को नबी की पैदाइश की पूर्व संध्या पर होने वाले कार्यक्रम के सम्बन्ध में दोनों ने बताया कि मरकज़ का जुलूस हड़हा मैदान से उठकर अपने कदीमी रास्तो से होता हुआ फाटक शेख सलीम से गुज़रता हुआ मरकज़ के स्टेज पर आएगा जहां मौलाना जकीउल्लाह साहब की सदारत में नातिया मुकाबला शुरू होगा जो पूरी रात चलता रहेगा. जश्ने ईद मिलादुन्नी का आगाज हाफ़िज़ क़ारी अब्दुल्लाह और हाफ़िज़ क़ारी साजिद रहमानी पाक कुरान की तेलावत से करेंगे. दूसरे रोज शाम में दालमंडी स्थित ताज होटल के पास विजेता अंजुमनो को इनाम-ओ-एकराम से नवाज़ा जायेगा. इस दौरान पुलिस प्रशासन के साथ यौमुनन्बी कमेटी की शांति व्यवस्था को लेकर बैठक हुई. बैठक में एसीपी दशाश्वमेघ अवधेश कुमार पाण्डेय, इस्पेक्टर चौक शिवाकांत मिश्रा ने मरकज़ की कमेटी के साथ बैठक कर कार्यक्रम की पूरी रूप-रेखा को समझा और सभी को ईद-ए-मिलाद्दुन्न्बी की मुबारकबाद देते हुवे एसीपी दशाश्वमेघ अवधेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि आप सभी अमन और सौहार्द के साथ पर्व मनाए. किसी भी तरह की नई परम्परा कायम न होने दे. इस मौके पर पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से इमरान अहमद, राशिद सिददीकी, दिलशाद अहमद दिल्लू, अजहर आलम अज्जू, आगा कमाल, इमरान खान, अबरार खान, रियाज़ अहमद नूर, राशिद इकबाल, हाजी ग्यासु, हाजी यासीन, शकील अहमद सिददीकी आदि मौजूद थे.

कोई टिप्पणी नहीं: