} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 16 सितंबर 2023

DAV INTER College में हुई विद्यालयी एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता

दौड़ में विनायक और भाला प्रक्षेप में अनिकेत रहे अव्वल




Varanasi (dil India live). 16.09.2023. डीएवी इंटर कॉलेज, वाराणसी में शनिवार को विद्यालयी एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता-2023 का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि आर्य विद्या सभा, काशी के मंत्री / प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया. मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सच्ची खेल भावना से इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया. प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष हरिवंश सिंह ने जीवन में खेलकूद के महत्व को समझाते हुए सभी खिलाड़ियों को इस प्रतिस्पर्धा के लिए शुभकामना दी. प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद,भाला प्रक्षेप,गोला प्रक्षेप इत्यादि प्रतिस्पर्धा आयोजित हुआ.

      100 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में विनायक, जूनियर वर्ग में मनीष साहनी तथा सब जूनियर वर्ग में सुमंत गौड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसी प्रकार भाला प्रक्षेप सीनियर वर्ग में अनिकेत यादव, जूनियर वर्ग में सूरज निषाद तथा सब जूनियर वर्ग में कृष्णा सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. प्रतियोगिता का समापन विशिष्ट अतिथि प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष हरिबंश सिंह द्वारा किया गया.

मंच संचालन नरेंद्र कुमार सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन डी.ए.वी. इण्टर कॉलेज के कार्यकारी प्रधानाचार्य डॉ. विवेक कुमार सिंह ने दिया। प्रतियोगिता आयोजित कराने में मुख्य रूप से वरिष्ठ प्रवक्ता बचनू प्रसाद, परीक्षित सिंह, शिव प्रकाश वर्मा, अनिल कुमार, रामकिंकर सिंह, मोहम्मद शहीद, प्रदीप गुप्त,श्रवण मौर्य, अशोक कुमार, राहुल कुमार सिंह, राहुल श्रीवास्तव ने सहयोग किया.

कोई टिप्पणी नहीं: