} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 15 सितंबर 2023

Congress ने दी मुठभेड़ में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

  


Varanasi (dil India live).15.09.2023. जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान लहुराबीर आजाद पार्क में अनंतनाग में शहीद हुए जवानों को कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा की कश्मीर के अनंतनाग में देश के खातिर एक कर्नल, एक मेजर और एक डीएसपी, एक राइफल मैन शहीद हो गए हैं। ईश्वर वीरों को अपने श्री चरणों मे स्थान दे हम सब देशवासी सदैव शहीदों के ऋणी रहेंगे। अनंतनाग हमले से पूरे देश में मातम पसरा है और दूसरी ओर देश के प्रधानमंत्री उत्सव मना रहे थे। ठीक ऐसा ही हुआ था, जब पुलवामा में हमला हुआ था, तब प्रधानमंत्री जिम कॉर्बेट में शूटिंग कर रहे थे। यह अफ़सोस की बात है कि जिस आतंकवाद के खात्मे का मोदी सरकार ने दावा किया था वहां आतंकवादी घटनाएं लागातार हो रही हैं और इसके साथ-साथ ये पिछले तीन वर्षों में सबसे बड़ी आतंकी घटना है। कार्यक्रम का संयोजन महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे व जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने संयुक्त रूप से किया। पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, सतीश चौबे, प्रजानाथ शर्मा, गुलशन अली, फसाहत हुसैन बाबू, मुर्तजा शमसी, डॉ राजेश गुप्ता, शफक अब्बास रिजवी, वीरेंद्र कपूर, अजय सिंह शिवजी, हसन मेहंदी कब्बन, मुनाजिर हुसैन मंजू, दिलीप चौबे, प्रिंस राय खगोलन, अशोक पाण्डेय, अशोक सिंह, मनीष चौबे, अरुण सोनी समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: