} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 8 सितंबर 2023

Smart Varanasi का सच देखना है तो पंचक्रोशी मार्ग जाइये

राजातालाब पंचक्रोशी मार्ग पर लगा कूड़े का अंबार 

कचरे से उठती बदबू से ग्रामवासी परेशान, समस्या के सामधान की मांग


Varanasi (dil India live). 08.09.2023. राजातालाब के ग्राम चायत कचनार के कर्मचारियों की लापरवाही से कूड़े का अंबार लग गया है। इससे कचनार पंचक्रोशी मार्ग के आसपास रहने वालों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भयंकर दुर्गंध ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। बारिश में तेज हवा के साथ कूड़ा व गन्दगी लोगों के घरों में जा रही है। समस्या का निस्तारण नहीं होने से लोगों में आक्रोश पनप रहा है।

कचनार गाँव गल्लामंडी पंचक्रोशी पथ के किनारे कूड़ा घर और डस्टबीन नही होने से पथ के किनारे खाली प्लाट में आसपास के लोगों द्वारा मज़बूरन यहाँ कूड़ा फेंका जा रहा है। वीआईपी मूवमेंट होने पर बीच-बीच में यहां एकत्रित किए गए कूड़े कचरे को कहीं दूर हटाया जाता है। लेकिन ग्राम पंचायत के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते महीनों से इस अवैध कूड़ा घर में कचरे का अंबार लगा हुआ है । बारिश शुरू होने के साथ ही कचरे से दुर्गंध उठने लगी है। आलम यह है कि यहाँ के रहने वाले लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है । कूड़े के अंबार के चलते जहां बीमारी फैलने का खतरा बढ़ा है, वहीं लोगों का भयंकर दुर्गंध में सांस लेना मुश्किल हो गया है। बारिश में तेज हवाएं चलने से कूड़ा घर में रखा कचरा व पॉलीथिन आदि उड़कर लोगों के घरों में पहुंच रही है। इसको लेकर यहाँ के रहने वाले लोगों में आक्रोश पनप रहा है। स्थानीय निवासी सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने ट्वीट कर अवैध कूड़ा घर में महीनों से रखा कचड़ा हटाए जाने की मांग अफसरों से की है। इस बारे में ग्राम पंचायत अधिकारी चन्द्रभान का कहना है कि मामले की जानकारी है। यदि ऐसा है तो समस्या का निदान कराते हुए ग्राम वासियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: