} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 11 सितंबर 2023

Bihar police officer पर हमला करने वाला 25 हजार का इनामी बदमाश अमित चौधरी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार




Mirzapur (dil India live). थाना कछवां व एसओजी/ सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बीती मध्य रात्रि बड़ी सफलता हाथ लगी है. अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना कछवां व एसओजी/ सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा बिहार पुलिस अधिकारी पर हमला करने वाला तथा 25 हजार का इनामी अपराधी के क्षेत्र में होने की सूचना पर मौके पर दबिश दी गयी। इस दौरान गिरफ्तारी से बचने के लिए शातिर बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर अपाचे मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास किया गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी, जिससे शातिर बदमाश अमित सिंह चौधरी पुत्र मुन्ना उर्फ सुनील चौधरी निवासी कुराइच थाना सासाराम टाउन जिला रोहतास बिहार के बांये पैर में गोली लग गयी, जिसके कब्जे से एक अपाचे मोटरसाइकिल, एक अदद तमंचा 315 बोर, तीन अदद खोखा कारतूस बरामद किया गया. घायल अपराधी का पुलिस अभिरक्षा में इलाज मण्डलीय चिकित्सालय मीरजापुर में हो रहा है, जहां अभियुक्त की स्थिति सामान्य है. अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है. यह रोहतास जिले के नोखा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत दरोगा और एएसपी के हमले का आरोपी है. शराब तस्करी के कार्य में लिप्त है. यह यूपी से चुराई गई बोलरो को औने पौने दाम में खरीदकर उससे शराब तस्करी का कार्य करता है और पकड़े जाने पर छोड़ कर भाग जाता है जिससे पुलिस कार्यवाही से भी बच जाता है. उक्त पुलिस मुठभेडं के सम्बन्ध में थाना कछवां पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

अभियुक्त का नाम अमित सिंह चौधरी पुत्र मुन्ना उर्फ सुनील चौधरी निवासी कुराइच थाना सासाराम टाउन जिला रोहतास बिहार है.

कोई टिप्पणी नहीं: