} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 19 सितंबर 2023

Kashi sansad सांस्कृतिक महोत्सव 2023 का हुआ रंगारंग समापन

बच्चों के मनमोहक नृत्य देखकर हुई काफी प्रसन्नता : पूनम मौर्य





Varanasi (dil India live). 19.09.2023. वाराणसी में नृत्य, वादन, गायन एवम नुक्कड़ नाटक जैसी विधाओं में भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव 2023 के जिला स्तरीय नृत्य विधा की प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन समारोह आयोजित किया गया. अंतिम दिन पद्म विभूषण गिरजा देवी सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट मे प्रातः 10:00 बजे मुख्य अतिथि ज़िला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य के कर कमलों से द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया, उसके बाद मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया. मंृगलवार में नृत्य विधा में कुल 68 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया.10 से 18 आयु वर्ग मे 41, 19 से 40आयु वर्ग में 09 , 40से अधिक आयु वर्ग में 18  प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया.

 इस मौके पर अवध किशोर सिंह डीआईओएस, डॉ. अरविंद पाठक बीएसए, दुष्यन्त मौर्य अपर नगर आयुक्त, प्रीति सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी चिरईगांव, महेंद्र बहादुर सिंह जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, संजय तिवारी जोनल अधिकारी वरुणापार जोन, परमानन्द सिंह कार्यक्रम स्थल प्रभारी , डॉ. प्रभास कुमार झा, डॉ. बृजेश सिंह, मोहम्मद इमरान, इफ्तेखार अहमद, कमलेश दत्त पाण्डेय, रहमत अली, धीरेंद्र सिंह, सईद अहमद, सत्येंद्र कुमार, और काफी संख्या में बच्चे व दर्शनार्थी  उपस्थित रहे। लोकनृत्य 10 से 18 आयु वर्ग में प्रथम स्थान श्रेया वर्मा,द्वितीय स्थान तान्या ग्रुप एवम कंपोजिट विद्यालय महमूरगंज आई। 40 से ऊपर आयु वर्ग में अमित कुमार ग्रुप एवम ब्रजभान मरावी ग्रुप प्रथम स्थान प्राप्त किए। 19से 40 आयु वर्ग समूह में प्रथम स्थान जागृति सिंह ग्रुप द्वितीय स्थान विशाल सोनकर ग्रुप आए  अवशेष सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार वितरित किया गया. निर्णायक मंडल नृत्य में डॉ. विधि नागर , डॉ. जया राय, राहुल मुखर्जी, प्रेमचन्द होम्बल रहे। मंच संचालन श्रीमती अर्चना सिंह ने की. अंत में धन्यवाद श्री अवध किशोर सिंह डी आई ओ एस ने किया.

कोई टिप्पणी नहीं: