} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 11 सितंबर 2023

Janaben zainab का ताबूत उठानें जुटी ख़्वातीन

शहर में कई जगहों पर हुई मजलिसे 



Varanasi (dil India live).11.09.2023. २४ सफर, सोमवार को हजरत अली और जनाबे फातेमा की शेर दिल बेटी शहीदाने कर्बला इमाम हुसैन की बहन जनाबे जैनब की शहादत पर पठानी टोला में कदीमी जुलूस उठाया गया। अंजुमन आबिदिया और अंजुमन सज्जादिया ने नौहाख्वानी व मातम के साथ जुलूस को मीरघूरा इमामबाड़े तक पहुंचाया। लाडले हसन के संयोजन में जुलूस अपनी मंजिल तक पहुंचा। अलम ताबूत और झूले की जियारत करने लोगो की भीड़ उमड़ी। कच्चीसराय में मुर्तुजा हुसैन के निवास पर व मददन दरोगा के इमामबाडे तथा कालीमहल पर सोनी बानो और काविश हुसैन के निवास पर खवातीन ने ताबूत उठाया। हाए सानिया जेहरा, हाए जैनब कुबरा के नारों के साथ सभी ने जनाबे जैनब को खेराजे अकीदत पेश किया। शिया मस्जिद काली महल में तकरीर करते हुए हाजी फरमान हैदर ने कहा की जनाबे जैनब को सारी दुनिया की औरतों को ये पैगाम दिया के जुल्म के सामने कभी सर न झुकाओ और सब्र के साथ जालिम का सामना करो। २५ सफर सन ६६ हिजरी को जनाबे जैनब की शहादत शाम में हुई। आपका रोज़ा सीरिया के दमिश्क के लोगो के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं: