} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 5 सितंबर 2023

Imam Hussain समेत कर्बला के शहीदों का 40 वां 7 को

अर्दली बाज़ार से निकलेगा ताबूत, दुलदूल, अमारी, झूला व अलम का जुलूस 


Varanasi (dil India live). 05.09.2023. गुरुवार को देश दुनिया में इमाम हसन व इमाम हुसैन समेत कर्बला के शहीदों का 40 वां यानी चेहल्लुम मनाया जाएगा। बनारस का मशहूर चेहल्लुम का जुलूस अर्दली बाज़ार से पूरी अकीदत के साथ निकलेगा। उक्त जानकारी देते हुए आयोजक अंजुमन इमामिया के अध्यक्ष सै. ज़फर अब्बास रिज़वी, ब हसन मेंहदी कब्बन ने एक विज्ञप्ति में बताया कि सुबह 11 बजे मास्टर जहीर हुसैन के इमाम बारगाह में एक मजलिस होगी जिसे मौलाना गुलज़ार मौलाई खिताब करेंगे। बाद मजलिस अलम, ताबूत, दुलदुल, झूला, ऊंट पर अमारी निकलेगी, जो उल्फत बीबी हाता, सब्जी मंडी, तार गली, डिठोरी महाल के कदीमी रास्तों से होते हुए पुनः उल्फत बीबी कंपाउंड में समाप्त होगा। इससे पहले जुलूस के उल्फत बीबी कंपाउंड मुख्य द्वार पहुंचने पर एक तकरीर होगी, जिसे मौलाना तौसीफ अली इमामे जुमा अर्दली बाजार खिताब करेंगे। जुलूस के साथ-साथ शहर की मशहूर अंजुमन अंसारे हुसैनी रजिस्टर्ड, अंजुमन जादे आखरत, अंजुमन कासिमिया अब्बासिया, अंजुमन सदाये अब्बास, अंजुमन हुसैनिया, अंजुमन अंसारे हुसैनिया अवामी, अंजुमन पैगामें हुसैनी, अंजुमन मकदुमिया (गाज़ीपुर) के अलावा अन्य अंजुमन नाैहा, मातम करते चलेगी। संचालन मौलाना बाकर रज़ा बलियाबी केरेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: