} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 5 सितंबर 2023

Happy teacher's day: शिक्षक दिवस पर स्कूल कालेजों में खुशियों की बरसात

जिंदगी बनाने वाले का नाम है 'शिक्षक' 




Varanasi (dil India live). 05.09.2023. शिक्षक जिंदगी के बनाने वाले होते हैं, वे जिंदगी देने वाले तो नहीं होते पर जिंदगी की दिशा निर्धारित करने में उनकी अहम भूमिका होती है. भारत के द्वितीय राष्ट्रपति भारतरत्न, शिक्षाविद् डॉ. सर्व पल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस शिक्षक दिवस के रूप में 5 सितंबर को पूरे देश में मनाया गया. इस दौरान अपने शहर बनारस में भी सभी ने उनका स्मरण करते हुए उन्हें याद किया और अपने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी. चिरईगांव विकासखंड के गौराकलां प्राइमरी स्कूल में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में अटेवा पेंशन बचाओ मंच के ज़िला उपाध्यक्ष डॉ एहतेशामुल हक ने कहा कि गुरु शिष्य की परंपरा देश की संस्कृति में पवित्र रिश्ता है,शिक्षक ही देश और समाज का शिल्पकार व मार्गदर्शक होता है, वह विद्यार्थी के चरित्र क्षमता और भविष्य को आकार देता है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल आरती देवी ने कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन बहुत जरूरी है. डॉ. सर्वपल्ली अनुशासन के प्रिय थे। डॉ. सर्व पल्ली ने कहा था कि अगर शिक्षा सही तरीके से दी जाए, तो समाज की बुराईयां नष्ट हो जाएगी. गुरु शिष्य की परंपरा का निर्वहन करने के साथ छात्र छात्राओं ने अपने गुरुजनों को यथाशक्ति उपहार, बधाई पत्र तथा पुष्प गुच्छ देकर समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित किया. कार्यक्रम का संचालन वंदना पांडेय ने एवं धन्यवाद ज्ञापन अनीता सिंह ने दिया. सादिया तबस्सुम, शशिकला, अनीता सिंह, प्रमिला सिंह, शक्ति कुमारी, रीता, आशा, सोनी, रीना, त्रिलोकी नाथ सहित काफी संख्या में छात्र छात्राऐं उपस्थित थे. उधर कैंट स्थित कमलापति त्रिपाठी इंटर में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान बच्चों ने शिक्षकों का सम्मान किया. कला शिक्षक आतिफ ने केक काटकर शिक्षक दिवस की शुरुआत की. उधर जीवन ज्योति हायर सेकेण्डरी इंटर कालेज में शिक्षक दिवस की खासी धूम दिखाई दी. बच्चों ने जहां टीचर्स को विश किया वहीं उपहार से भी उनका सम्मान बढ़ाया. उधर शिक्षक दिवस पर राजातालाब स्थित भारत माता इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में प्राचार्य वंश नारायण शर्मा की अगुवाई में शिक्षक दिवस मनाया गया. शर्मा ने विद्यार्थियों को जिंदगी में सफलता पाने के कई टिप्स दिए और उन्हें प्रोत्साहित भी किया कि किस तरह अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए जी तोड़ मेहनत जरूरी है. इस मौके पर छात्रों ने सभी शिक्षकों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया. मुख्य अतिथि सेवापुरी विधायक नीलरतन पटेल नीलू के प्रतिनिधि राम बिलास पटेल थे. इसके पहले अतिथियों ने केक काटकर सभी शिक्षकों और छात्र, छात्राओं को शिक्षक दिवस की ढेर सारी बधाई भी दी.

ऐसे ही सेंट मेरीज जुनियर हाई स्कूल कैंटोनमेंट में टीचर्स डे का खास उत्साह देखने को मिला। यहां टीचर्स ने बच्चों को शिक्षक दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी, तो बच्चों ने पेश, रोज़ व चाकलेट देकर शिक्षक दिवस सेलिब्रेट किया। ऐसे ही आर्यन पब्लिक स्कूल, चांदपुर में शिक्षक दिवस केक काटकर बच्चों के साथ मनाया गया। टीचर्स डे पर बच्चों ने शिक्षक / शिक्षिकाओं को उपहार भेंट कर उनका सम्मान बढ़ाया। इस मौके पर बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष रामाश्रय पटेल ने सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन जयंती पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश निर्माण में डा. राधाकृष्णन का योगदान भुलाया नहीं सकता है। उनकी जयंती को आज टीचर्स डे के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सुनीता पटेल, शिखा पटेल, सरिता पटेल, अंजलि भारद्वाज, मातेश्वरी पटेल, नीरज कुमार पटेल, सरोज पटेल आदि लोग उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: